फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   policy bazar fintech company stock listed on bse nse today at 1150 rupees with 17 percent premium

Policy Bazar IPO: पॉलिसी बाजार के शेयरों की दमदार एंट्री, 17 फीसदी प्रीमियम के साथ 1150 रुपये पर हुआ लिस्ट

Mon, 15 Nov 2021 11:29 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 15 Nov 2021 11:29 AM IST
सार

Policy Bazar Fintech IPO: फिनटेक कंपनी पॉलिसी बाजार की पैरेंट कंपनी पीबी फिनटेक के शेयर आज शेयर बाजार में लिस्ट हुए। शेयर बाजार में इसकी दमदार एंट्री हुई और बीएसई पर शेयर 17.35 फीसदी प्रीमियम के साथ 1,150 रुपये पर लिस्ट हुआ। 

विज्ञापन
policy bazar fintech company stock listed on bse nse today at 1150 rupees with 17 percent premium
आईपीओ (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

पॉलिसीबाजार की पैरेंट कंपनी पीबी फिनटेक के शेयर आज शेयर बाजार में लिस्ट हुए। लिस्ट होने के साथ ही इसके शेयर की दमदार शुरुआत हुई। इश्यू प्राइस के अपर बैंड 980 रुपये के हिसाब से शेयर 170 रुपये प्रति शेयर की बढ़त के साथ लिस्ट हुआ। बीएसई पर कंपनी के शेयर की 17.35 फीसदी प्रीमियम के साथ 1,150 रुपये पर लिस्टिंग हुई। कीमतों का रुझान काफी हद तक विश्लेषकों की उम्मीदों और ग्रे मार्केट के रुझान के अनुरूप था। 

विज्ञापन


53 हजार करोड़ हो गया कंपनी का मार्केट कैप
इस भाव पर कंपनी का मार्केट कैप (बाजार पूंजीकरण) बढ़कर करीब 53,000 करोड़ रुपये हो गया है। गौरतलब है कि पॉलिसी बाजार का आईपीओ एक से तीन नवंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इस दौरान इसे 16.59 गुना सब्सक्रिप्शन हासिल हुआ था। इसका रिटेल हिस्सा 3.31 गुना, जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 7.82 गिना सब्सक्राइब हुआ था। 
विज्ञापन


इतना था कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 
पीबी फिनटेक ने आईपीओ का प्राइस बैंड 940 से 980 रुपये तय किया था और इसका लॉट साइज 15 शेयरों का था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के मुताबिक निवेशकों ने इस आईपीओ पर 3,45,12,186 शेयरों की तुलना में 57,23,84,100 शेयरों के लिए बोली लगाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिगाची के शेयरों को भी शानदार बढ़त
पॉलिसी बाजार के साथ ही आज माइक्रोक्रिस्टलाइन सेलुलोज बनाने वाली कंपनी सिगाची इंडस्ट्रीज की भी शेयर बाजार में शानदार लिस्टिंग हुई। इसका शेयर बीएसई पर 252.76 फीसदी यानी 412 रुपये की बढ़त के साथ 575 रुपये पर लिस्ट हुआ। सिगाची इंडस्ट्रीज का इश्यू प्राइस 163 रुपये था। कंपनी का आईपीओ 102 गुना सब्सक्राइब हुआ था। क्यूआईबी हिस्सा 86.5 गुना जबकि रिटेल हिस्सा 80.5 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed