{"_id":"63b4b54426fa21640a32e0f0","slug":"pnb-will-give-0-50-percent-more-interest-to-depositors-on-fd-no-change-in-interest-rates-on-gpf-news-in-hind","type":"story","status":"publish","title_hn":"PNB: एफडी पर जमाकर्ताओं को 0.50 फीसदी अधिक ब्याज देगा पीएनबी, जीपीएफ पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
PNB: एफडी पर जमाकर्ताओं को 0.50 फीसदी अधिक ब्याज देगा पीएनबी, जीपीएफ पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं
Wed, 04 Jan 2023 04:37 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 04 Jan 2023 04:37 AM IST
सार
बैंक ने कहा, दो करोड़ रुपये से कम की एक से तीन साल की एफडी पर अब 6.75% ब्याज दिया जाएगा। सरकार ने जीपीए अन्य कोषों पर चौथी तिमाही के लिए ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है।
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने विभिन्न परिपक्वता अवधि वाली सावधि जमाओं (एफडी) पर ब्याज दरों में 0.50 फीसदी वृद्धि की है। बैंक ने अधिक जमा प्राप्त करने के लिए यह कदम उठाया है। नई दरें एक जनवरी, 2023 से लागू हैं।
बैंक ने मंगलवार को कहा, दो करोड़ रुपये से कम की एक से तीन साल की एफडी पर अब 6.75% ब्याज दिया जाएगा। अभी तक यह दर 6.25 फीसदी थी। 666 दिन के जमा पर सालाना 8.1 फीसदी ब्याज मिलता रहेगा। इसके अलावा, वरिष्ठ नागरिकों को किसी भी घरेलू जमा परिपक्वता पर 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर अतिरिक्त 0.50 फीसदी ब्याज मिलेगा।
जीपीएफ पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं
सरकार ने सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) और ऐसी अन्य कोषों पर चौथी तिमाही के लिए ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इन पर तीसरी तिमाही की तरह 7.1 फीसदी ब्याज मिलता रहेगा। वित्त मंत्रालय ने कहा, यह दर एक जनवरी से 31 मार्च, 2023 तक के लिए है।
विज्ञापन
एनडीटीवी के शेयर बेचने वालों को अतिरिक्त पैसे देगा अदाणी समूह
अदाणी समूह ने ओपेन ऑफर में एनडीटीवी के शेयर बेचने वालों को अतिरिक्त 48.65 रुपये प्रति शेयर देने का फैसला किया है।
समूह ने एनडीटीवी के प्रवर्तक रहे प्रणय रॉय और राधिका रॉय से 342.65 रुपये प्रति शेयर के भाव पर शेयरों की खरीदारी की है। यह 294 रुपये के ओपेन ऑफर मूल्य से ज्यादा है। इस अंतर को पूरा करने के लिए समूह ने ओपेन ऑफर में शेयर बेचने वालों को अतिरिक्त पैसा देने का फैसला किया है।