{"_id":"5de4ea8c8ebc3e550265ab44","slug":"pmc-bank-78-percent-customers-withdraw-their-money-from-account-says-finance-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएमसी बैंक से 78 फीसदी खाताधारकों ने अपना पूरा पैसा निकाला: सरकार","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
पीएमसी बैंक से 78 फीसदी खाताधारकों ने अपना पूरा पैसा निकाला: सरकार
Mon, 02 Dec 2019 04:12 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Mon, 02 Dec 2019 04:12 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने सोमवार को लोकसभा में बताया कि महाराष्ट्र के पीएमसी बैंक के 78 फीसदी खाताधारकों ने अपना सारा पैसा निकाल लिया है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन को बताया कि धन निकासी की सीमा अब भी 50 हजार रुपये है। हालांकि मेडिकल आपातकाल, शादी और अन्य गंभीर स्थितियों में खाताधारकों को एक लाख रुपये तक निकालने की अनुमति है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने सदन को बताया कि करीब 78 फीसदी खाताधारकों को उनकी पूरी रकम निकालने की अनुमति दी गई है। ये सभी छोटे जमाकर्ता थे। सरकार की इस राहत के साथ ही बैंक के अधिकतर छोटे जमाकर्ताओं की चिंताओं का समाधान हो गया है। इसके अलावा निर्मला ने सदन को यह भी बताया कि सरकार पीएमसी बैंक के प्रमोटरों की संपत्ति जब्त करने और उसे नीलाम कर जमाकर्ताओं को उनका पैसा लौटाने के लिए कदम उठा रही है।
विज्ञापन
वित्त मंत्री ने कहा कि पीएमसी बैंक के प्रवर्तकों की संपत्तियों को जब्त करने के लिए कदम उठाये जा रहे हैं। इन संपत्तियों को जल्द से जल्द नीलाम कर जमाकर्ताओं की जमा पूंजी वापस की जाएगी।
विज्ञापन
आरबीआई ने गत 24 सितंबर को पीएमसी बैंक के परिचालन पर निषेध संबंधी कदम उठाये थे और इसमें कथित वित्तीय अनियमितताओं का पता लगाने के लिए एक प्रशासक की नियुक्ति की थी।