फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   PM Narendra Modi video message at G20 Anti Corruption Ministerial Meeting in Kolkata Latest News Update

G20 Meet: पीएम मोदी बोले- भ्रष्टाचार का असर गरीब-वंचित तबकों पर सबसे ज्यादा, भारत इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता

Sat, 12 Aug 2023 09:52 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 12 Aug 2023 09:52 AM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार का असर गरीबों तथा वंचित तबकों के लोगों पर पड़ता है। भ्रष्टाचार संसाधनों के आवंटन को प्रभावित करता है। भ्रष्टाचार को भारत की कतई बर्दाश्त नहीं कर सकता। इसके खिलाफ हमने कड़ी नीति अपनाई है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi video message at G20 Anti Corruption Ministerial Meeting in Kolkata Latest News Update
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में G20 भ्रष्टाचार विरोधी मंत्रिस्तरीय बैठक को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत में भ्रष्टाचार के खिलाफ शून्य-सहिष्णुता (जीरो टॉलरेंस) की सख्त नीति है। भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा प्रभाव गरीबों पर पड़ता है। इसलिए भ्रष्टाचार से लड़ना हमारी जिम्मेदारी है। हमने आर्थिक भगौड़ों के खिलाफ कानून बनाया। हमारी लड़ाई अब भी जारी है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी बैठक के उद्घाटन सत्र में हिस्सा लिया।

विज्ञापन


भ्रष्टाचार संसाधनों के आवंटन को प्रभावित करता है: पीएम
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार का असर गरीबों तथा वंचित तबकों के लोगों पर पड़ता है। भ्रष्टाचार संसाधनों के आवंटन को प्रभावित करता है। भ्रष्टाचार को भारत की कतई बर्दाश्त नहीं कर सकता। इसके खिलाफ हमने कड़ी नीति अपनाई है।
विज्ञापन


'भ्रष्टाचार से लड़ना हमारी जनता के प्रति हमारा पवित्र कर्तव्य'
उन्होंने कहा कि जी20 पर हमारे सम्मिलित प्रयास भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में अहम योगदान दे सकते हैं। रवींद्रनाथ टैगोर ने हमें लालच से दूर रहने के प्रति आगाह किया था, क्योंकि यह हमें सच का एहसास नहीं होने देता। भ्रष्टाचार से लड़ना हमारी जनता के प्रति हमारा पवित्र कर्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2018 जी-20 में भगोड़े आर्थिक अपराधियों के खिलाफ एजेंडा पेश किया था
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कल्याणकारी योजना में खामियों को दूर किया गया, प्रत्यक्ष हस्तांतरण के जरिए लाभार्थियों को 360 अरब डॉलर दिए गए। 2018 जी-20 में भगोड़े आर्थिक अपराधियों के खिलाफ एजेंडा पेश किया था। आपके समूह द्वारा उठाए जा रहे कदमों को देखकर खुशी हुई। हम अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाकर, भ्रष्टाचार को दूर करने के कदम लागू करके बदलाव ला सकते हैं।


केंद्रीय मंत्री मंत्री जितेंद्र सिंह ने की अध्यक्षता
दरअसल, जी-20 भ्रष्टाचार निरोधी मंत्रिस्तरीय की अध्यक्षता केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने की। यह जी-20 की अब तक की दूसरी मंत्रिस्तरीय बैठक होगी। इससे पहले भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत भ्रष्टाचार निरोधी वर्किंग ग्रुप (एसीडब्ल्यूजी) की तीसरी बैठक नौ से 11 अगस्त तक कोलकाता हुई। बैठक में जी-20 सदस्यों, 10 आमंत्रित देशों और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 154 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed