फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   PM Modi will inaugurate Mumbai's first underground metro, first phase will start from Aarey to BKC

Mumbai Metro: मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो का शुभारंभ, PM मोदी बोले- हम बंटे तो बांटने वाले महफिल सजाएंगे

Sat, 05 Oct 2024 08:58 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 05 Oct 2024 08:58 PM IST
सार

Mumbai Metro: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बहुप्रतीक्षित पहली अंडर ग्राउंड मेट्रो एक्वा लाइन 3 के पहले चरण का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। मुंबई की पहलीअंडर ग्राउंड मेट्रो एक्वा लाइन 3 देश की पहली संपूर्ण भूमिगत मेट्रो है जो देश की आर्थिक राजधानी में शुरू हुई है। 

विज्ञापन
PM Modi will inaugurate Mumbai's first underground metro, first phase will start from Aarey to BKC
ठाणे में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बहुप्रतीक्षित पहली अंडर ग्राउंड मेट्रो एक्वा लाइन 3 के पहले चरण का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। मुंबई की पहलीअंडर ग्राउंड मेट्रो एक्वा लाइन 3 देश की पहली संपूर्ण भूमिगत मेट्रो है। उन्होंने 14120 करोड़ रुपये की लागत वाली मुंबई मेट्रो लाइन 3 के बीकेसी से आरे जेवीएलआर खंड का उद्घाटन किया। ठाणे में परियोजना के उद्धघाटन के साथ ही पीएम ने ठाणे इंटीग्रल रिंग मेट्रो रेल परियोजना और एलिवेटेड ईस्टर्न फ्री वे एक्सटेंशन सहित 32,800 करोड़ रुपये से अधिक के विभिन्न विकास कार्याें की आधारशिला रखी। इसके अलावा उन्होंने नवी मुंबई हवाईअड्डा प्रभाव अधिसूचित क्षेत्र (NAINA) परियोजना का भी शिलान्यास किया।

विज्ञापन


पीएम ने कहा कि कांग्रेस, भारत की सबसे बेईमान और भ्रष्ट पार्टी है। चाहे कोई भी दौर हो, कोई भी राज्य हो, कांग्रेस का चरित्र नहीं बदलता। हिमाचल में कांग्रेस सरकार ने तो हद ही कर दी है। हिमाचल में कांग्रेस सरकार ने टॉयलेट टैक्स लगाया है। एक ओर मोदी कह रहा है टॉयलेट बनाओ और ये कह रहे हैं कि हम टॉयलेट पर टैक्स लगाएंगे। कांग्रेस लूट और फरेब का पूरा पैकेज है। पीएम ने कहा कि कांग्रेस जानती है कि उनका वोट बैंक तो एक रहेगा, लेकिन बाकी लोग आसानी से बंट जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उनके साथियों का एक ही मिशन है, समाज को बांटो और सत्ता पर कब्जा करो। इसलिए हमारी एकता को ही देश की ढाल बनाना है। हमें याद रखना है कि अगर हम बंटेंगे तो बांटने वाले महफिल सजाएंगे। हमें कांग्रेस और अघाड़ी वालों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देना है। पीएम ने कहा कि कांग्रेस का असली रंग खुलकर सामने आ गया है। कांग्रेस को अब अर्बन नक्सल का गैंग चला रहा है। पूरी दुनिया में जो लोग भारत को आगे बढ़ने से रोकना चाहते हैं, कांग्रेस अब खुलकर उनके साथ खड़ी है। इसलिए अपनी घोर असफलता के बावजूद कांग्रेस, सरकार बनाने का सपना देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने कहा कि मुंबई की एक्वा लाइन मेट्रो का शुभारंभ हुआ है। इस लाइन का मुंबई के लोग काफी समय से इंतजार कर रहे थे। मैं जापान सरकार का भी आभार व्यक्त करना चाहता हूं। जापान ने जापानीज इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी के जरिये इस प्रोजेक्ट में बहुत सहयोग दिया है। उन्होंने कहा कि ठाणे से बाबा साहेब ठाकरे का खास लगाव था। यह स्व. आनंद दिघे का भी शहर है। इस शहर ने देश को आनंदी बाई जोशी जैसी देश की पहली महिला डॉक्टर दी थी। हम इन विकास कार्यों के जरिये इन महान विभूतियों के संकल्प को भी पूरा कर रहे हैं। मैं इन सभी विकास कार्यों के लिए महाराष्ट्र के सभी लोगों को बधाई देता हूं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने मराठी भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया है। ये केवल मराठी और महाराष्ट्र का सम्मान नहीं है, बल्कि ये उस परंपरा का सम्मान है, जिसने इस देश को ज्ञान, दर्शन, अध्यात्म और साहित्य की समृद्ध संस्कृति दी है। मैं इसके लिए देश और दुनिया में मराठी बोलने वालों को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि महायुति सरकार ने 33 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्यों को शुरू किया है। यह विकास कार्य मुंबई और ठाणे को आधुनिक पहचान देंगे। 

पीएम ने कहा कि आज हर भारतवासी का एक ही लक्ष्य है विकसित भारत। इसलिए हमारी सरकार का हर निर्णय, हर संकल्प, हर सपना विकसित भारत के लिए समर्पित है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हमें मुंबई-ठाणे जैसे शहरों को फ्यूचर रेडी बनाना है। इसके लिए हमें डबल मेहनत करनी पड़ रही है क्योंकि हमें विकास भी करना है और कांग्रेस सरकारों के गड्ढों को भी भरना है। पीएम ने कहा कि आज एक तरफ महायुति सरकार है, जो महाराष्ट्र के विकास को ही अपना लक्ष्य मानती है। दूसरी ओर कांग्रेस और महाअघाड़ी वाले लोग हैं, उन्हें जब भी मौका मिलता है, वो विकास के काम को ठप कर देते हैं। 

उन्होंने कहा कि मुंबई में मेट्रो लाइन-3 की शुरुआत देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री रहते हुई थी। इसका 60 प्रतिशत काम उनके कार्यकाल में हो भी गया था, लेकिन फिर महाअघाड़ी की सरकार आ गई। महाअघाड़ी वालों ने अपने अहंकार में मेट्रो का काम लटका दिया। 2.5 साल तक काम अटके रहने से प्रोजेक्ट की कीमत 14 हजार करोड़ रुपये बढ़ गई। पीएम ने कहा कि पिछले एक हफ्ते का हाल देखिए। कांग्रेस के एक सीएम का जमीन घोटाले में नाम आया है। उनके एक मंत्री महिलाओं को गालियां दे रहे हैं, उनको अपमानित कर रहे हैं। हरियाणा में कांग्रेस का एक नेता ड्रग्स के साथ पकड़ा गया। कांग्रेस चुनाव में बड़े-बड़े वादे करती है, लेकिन सरकार बनने पर जनता के शोषण के नए-नए तरीके खोजती है। आए दिन, नए-नए टैक्स लगाकर अपने घोटालों के लिए पैसा जुटाना ही इनका एजेंडा है।

PM Modi will inaugurate Mumbai's first underground metro, first phase will start from Aarey to BKC
मुंबई मेट्रो - फोटो : amarujala.com

आरे जेवीएलआर से बीकेसी के बीच मेट्रो लाइन 3 का पहला खंड

मुंबई मेट्रो 3 परियोजना का पहला चरण 12 किलोमीटर से ज़्यादा लंबा है, जो आरे को चहल-पहल वाले बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) से जोड़ता है। यह बिल्कुल नया भूमिगत मार्ग साढ़े छह मिनट की फ्रिक्वेंसी होगी और यह 10 स्टेशन को कवर करेगी। हालांकि काम जारी रहने के करण दो एयरपोर्ट स्टेशन सीमित पहुंच के साथ खुलेंगे, जिसमें टर्मिनल 2 स्टेशन 6,45,835 वर्ग फुट टीओडी बिल्डिंग से दो स्तर नीचे होगा, जिसमें भारत के सबसे ऊंचे एस्केलेटर और अंधेरी की ओर तीन प्रवेश और निकास द्वार होंगे। फिलहाल 9 ट्रेन चलेगी जो 96 राउंड ट्रिप्स सेवाएं चलाना इसमें शामिल है। जिनका परिचालन समय सुबह 6 :30 बजे से रात 10:30 बजे तक (यात्रियों की प्रतिक्रिया के आधार पर) होगा। इसके साथ शनिवार और रविवार को 8:30 से रात 11 बजे तक चलेगी। आरे जेवीएलआर और बीकेसी स्टेशन के टिकट की कीमत 10 रुपये से शुरू होकर 50 रुपये होगी।

मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एमएमआरसी) की प्रबंध निदेशक अश्विनी भिडे ने बताया कि आरे से बीकेसी खंड में दस स्टेशन हैं ( दो हवाईअड्डे वाले सहित) और यहां नौ ट्रेनें उपयोग के लिए होंगी, जिनमें से दो को नियमित रखरखाव के लिए, एक को स्टैंड बाई के रूप में और सात अन्य को सक्रिय यात्री सेवा में रखा जाएगा। 33.5 किलोमीटर लंबा कोलाबा-बांद्रा-सीप्ज़ मेट्रो-3 कॉरिडोर 26 भूमिगत स्टेशनों के साथ शहर में परिवहन परिदृश्य को बेहतर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना है। उन्होंने बताया कि हम महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना चाहते है, जिसके लिए शुरुआती चरण में 10 महिला ट्रेन कैपटन होंगी।

इंटरनेट और वाईफाई कनेक्टिवटी

उन्होंने बताया की भूमिगत स्टेशन में इंटरनेट और वाईफाई कनेक्टिवटी के लिए एयरटेल, वोडाफोन और जियो से बात चल रही है। हमारे कई स्टेशन पर एयरटेल की सेवाएं शुरू भी होगी गई है। हम एक साल में इंटरनेट और वाईफाई की पूरी कनेक्टिवटी की सुविधा यात्रियों को मुहैया करवाएगे। इसके साथ ही सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा भी रखा जा रहा है।

मुंबई मेट्रो स्टेशन के नाम बदले

मुंबई मेट्रो के कुछ स्टेशनों के नामों को बदल दिया गया है। भिडे ने बताया कि बांद्रा मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) मेट्रो स्टेशन कर दिया गया है, जिन प्रमुख स्टेशनों के नाम बदले गए हैं उनमें छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा टी 1(पूर्व में डोमेस्टिक एयरपोर्ट),  छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा टी2 (पूर्व में इंटरनेशनल एयरपोर्ट) और जगन्नाथ शंकर शेठ मेट्रो जो पूर्व में मुंबई सेंट्रल मेट्रो शामिल है। इसके साथ ही सात मेट्रो स्टेशन नॉटम (न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड) इसके तहत कम जगह होने पर टनल यानी सुरंग को काट कर उसको आगे बढ़ाया जाता है। इसका आकार ट्यूब अथवा सुरंग की तरह होता है। मुंबई में जगह कम होने के कारण मेट्रो के सात स्टेशनों को इसी तकनीक के तहत बनाया गया है। जिसमें चकाला, हुतात्मा चौक और कालबादेवी मुख्य है।

पीएम मोदी ने किया मेट्रो में सफर

मुंबई मेट्रो लाइन 3 के बीकेसी से आरे जेवीएलआर खंड का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री ने बीकेसी से सांताक्रूज स्टेशन तक यात्रा की और वापस आये। इस दौरान उन्होंने छात्रों, महाराष्ट्र सरकार की लड़की बहिन योजना के लाभार्थियों और अंडरग्राउंड मेट्रो के निर्माण में लगे मजदूरों से बातचीत की। उन्होंने यात्रियों के लिए मेट्रो कनेक्ट 3 एप को भी लॉन्च किया। साथ ही कॉफी टेबल बुक का भी अनावरण किया। पीएम के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार भी थे।
 

मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा मिलने पर महाराष्ट्र के लोग खुश: पीएम

महाराष्ट्र दौरे को लेकर पीएम मोदी ने एक्स पर कहा कि मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने के केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले पर पूरे महाराष्ट्र में बेहद खुशी है। मुंबई में एक कार्यक्रम में शामिल हुआ। इसमें विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भाग लिया। उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले की सराहना की। लोग दशकों से इसकी मांग कर रहे हैं और मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि हमारी सरकार को इस अनुरोध को पूरा करने का अवसर मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed