फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   PM Modi Praises Sudha Murthy Philanthropist and author Sudha Murty demanded this in Rajya Sabha on July 2

PM Modi: पीएम ने राज्यसभा में सुधा मूर्ति का किया धन्यवाद, पूर्व इंफोसिस चेयरपर्सन ने की है यह मांग

Wed, 03 Jul 2024 01:29 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 03 Jul 2024 01:29 PM IST
सार

इन्फोसिस फाउंडेशन की पूर्व चेयरपर्सन रही सुधा मूर्ति ने राज्यसभा में अपने पहले ही भाषण में दो अहम मुद्दे उठाए। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर उच्च सदन में हो रही चर्चा में हिस्सा लेते हुए मनोनीत सदस्य सुधा मूर्ति ने मांग की कि जिस तरह कोरोना काल में टीकाकरण अभियान चलाया गया था, उसी तरह महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए भी टीकाकरण अभियान चलाया जाना चाहिए।

विज्ञापन
PM Modi Praises Sudha Murthy Philanthropist and author Sudha Murty demanded this in Rajya Sabha on July 2
सुधा मूर्ति - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलते हुए राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति की भी प्रशंसा की। उन्होंने महिलाओं से जुड़े अहम मुद्दे सदन में उठाने के लिए इंफोसिस फाउंडेशन की पूर्व चेयरपर्सन सुधा मूर्ति का धन्यवाद किया। समाजसेवी, लेखिका और इंफोसिस फाउंडेशन की पूर्व चेयरपर्सन रहीं सुधा मूर्ति ने 2 जुलाई को राज्यसभा में अपने पहले संबोधन में सरकार की ओर से प्रायोजित टीकाकरण कार्यक्रम की वकालत की थी। अपने भाषण में मूर्ति ने मनु स्मृति के एक प्रसिद्ध श्लोक का पाठ किया- यत्र नर्यस्तु पूज्यन्ते रमंते तत्र देवता, यत्रितास्तु न पूज्यन्ते सर्वस्तत्रफलाः क्रियाः।  मतलब जहाँ स्त्रियों का सम्मान होता है, वहाँ देवत्व खिलता है, और जहाँ भी स्त्रियों का अपमान होता है, वहाँ सभी कर्म चाहे कितने ही महान क्यों न हों, निष्फल रहते हैं। सुधा मूर्ति ने कहा कि किसी भी परिवार में अगर मां अगर चली गई तो उसकी कोई क्षतिपूर्ति नहीं। 

विज्ञापन

महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए भी टीकाकरण अभियान चले

इन्फोसिस फाउंडेशन की पूर्व चेयरपर्सन रही सुधा मूर्ति ने राज्यसभा में अपने पहले ही भाषण में दो अहम मुद्दे उठाए। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर उच्च सदन में हो रही चर्चा में हिस्सा लेते हुए मनोनीत सदस्य सुधा मूर्ति ने मांग की कि जिस तरह कोरोना काल में टीकाकरण अभियान चलाया गया था, उसी तरह महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए भी टीकाकरण अभियान चलाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं में इस बीमारी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और इससे बचाव के लिए किशोरावस्था में इसके टीके लगाने की व्यवस्था की जानी चाहिए।

विज्ञापन


सुधा मूर्ति ने कहा कि हमारी सामाजिक व्यवस्था ऐसी है जिसमें महिलाएं अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पातीं। जब वे अस्पताल पहुंचती हैं तो उनमें सर्वाइकल कैंसर तीसरे या चौथे स्टेज पर होता है। उन्हें बचाना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि उनके पिता कहते थे कि महिलाएं परिवार का केंद्र होती हैं और महिला के निधन के बाद पति को तो दूसरी पत्नी मिल जाती है लेकिन बच्चों को दूसरी मां नहीं मिलती। सुधा मूर्ति ने सवाल किया कि कोविड काल में जब काेरोना से बचाव के लिए व्यापक टीकाकरण अभियान चलाया गया तो महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए अभियान क्यों नहीं चलाया जा सकता? अगर सरकार हस्तक्षेप करे तो यह महंगा भी नहीं होगा। मूर्ति ने कहा कि इससे देश की एक बड़ी आबादी को लाभ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश के अनजान पर्यटन स्थलों को विकसित करने पर ध्यान देने की बात कही

देश के पर्यटन क्षेत्र का जिक्र करते हुए सुधा मूर्ति ने कहा, "लोग अक्सर अजंता, एलोरा और ताजमहल देखने जाते हैं। लेकिन भारत में 42 धरोहर स्थल हैं जिनका न तो अधिक प्रचार प्रसार किया गया है और न ही उनके बारे में लोगों को जानकारी है। यह हमारा देश है और हमें इसकी संस्कृति की जानकारी होनी चाहिए। सुधा मूर्ति ने कहा कि दक्षिणी राज्यों में ही कई ऐसे स्थान हैं जिनका इतिहास बेहद गौरवशाली है। त्रिपुरा में उनाकोटी के बारे में कोई नहीं जानता जबकि यह स्थान 12,500 साल से भी अधिक पुराना है। कश्मीर का मुगल गार्डन धरोहर स्थल में शामिल नहीं है। इस इस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed