{"_id":"64890926a501baccf401ea83","slug":"pli-provided-3-25-lakh-jobs-increased-production-and-exports-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"PLI: पीएलआई से 3.25 लाख रोजगार मिले, उत्पादन और निर्यात भी बढ़ा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
PLI: पीएलआई से 3.25 लाख रोजगार मिले, उत्पादन और निर्यात भी बढ़ा
Wed, 14 Jun 2023 05:56 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 14 Jun 2023 05:56 AM IST
सार
डीपीआईआईटी सचिव ने कहा कि पीएलआई योजना के कारगर साबित नहीं होने पर संबंधित विभाग उसमें कुछ बदलाव कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना से देश में उत्पादन बढ़ाने के साथ रोजगार पैदा करने और निर्यात बढ़ाने में मदद मिली है। उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) के सचिव राजेश कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया, इस योजना की वजह से 2021-22 में विनिर्माण क्षेत्र में 76 फीसदी ज्यादा यानी 21.34 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आया।
विज्ञापन
सचिव ने बताया, योजना के तहत 14 क्षेत्रों से अब तक 733 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। इनसे 3.65 लाख करोड़ के निवेश की उम्मीद है। मार्च, 2023 तक वास्तव में 62,500 करोड़ रुपये का निवेश हो चुका है, जिससे 6.75 लाख करोड़ रुपये से अधिक का उत्पादन/बिक्री हुई है। खास बात है कि करीब 3.25 लाख रोजगार पैदा हुए हैं।
विज्ञापन
कारगर नहीं होने पर बदलाव की गुंजाइश
डीपीआईआईटी सचिव ने कहा कि पीएलआई योजना के कारगर साबित नहीं होने पर संबंधित विभाग उसमें कुछ बदलाव कर सकते हैं। साथ ही, संबंधित मंत्रालयों को इस पर नजर रखनी होगी कि योजना के तहत आवंटन कम है या लाभार्थी कंपनी अपना प्रदर्शन कायम नहीं रख पा रही हैं। ऐसा होने पर ही संबंधित विभाग कुछ समय के लिए छूट देने पर विचार कर सकते हैं।
विज्ञापन
चीन की कुछ कंपनियों ने भी किया आवेदन
चीन की कुछ कंपनियों ने पीएलआई योजना के लिए आवेदन किया है। इनमें ज्यादातर कंपनियां ताइवान से आ रही हैं। हालांकि, इन्हें सरकार से अब तक मंजूरी नहीं मिली है। एक सरकारी अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।