{"_id":"6901f9d1f9d0594a2804bd36","slug":"plane-crash-was-devastating-doing-everything-to-support-affected-people-says-air-india-ceo-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Air India: 'एअर इंडिया हादसे के पीड़ितों की हर संभव मदद की कोशिश कर रहे', बोले सीईओ कैंपबेल विल्सन","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Air India: 'एअर इंडिया हादसे के पीड़ितों की हर संभव मदद की कोशिश कर रहे', बोले सीईओ कैंपबेल विल्सन
Wed, 29 Oct 2025 04:56 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 29 Oct 2025 04:56 PM IST
सार
Air India CEO: एअर इंडिया हादसे के बाद देश में अपने पहले सार्वजनिक कार्यक्रम में विमानन कंपनी के सीईओ ने कहा कि हम अन्य सभी लोगों की तरह हादसे की अंतिम जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। यदि इससे कुछ सीखने को मिला तो हम जरूर सबक लेंगे। टाटा समूह की स्वामित्व वाली एयरलाइन के सीईओ ने आगे क्या कहा, आइए जानते हैं।
विज्ञापन
एअर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन
- फोटो : amarujala.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जून में हुआ एअर इंडिया विमान हादसा यात्रियों, उनके परिवारों और इसमें शामिल कर्मचारियों के लिए विनाशकारी था। एअरलाइन हादसे के बाद उससे प्रभावित लोगों का जीवन आसान बनाने की हर संभव कोशिश कर कर रही है। एअर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने बुधवार को यह बात कही। नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान विल्सन ने कहा कि हादसे की अंतरिम जांच रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि विमान, इंजन और एयरलाइन के संचालन में कोई गड़बड़ी नहीं थी।
विज्ञापन
विमान दुर्घटना के बाद भारत में अपने पहले सार्वजनिक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, "हम अन्य सभी लोगों की तरह अंतिम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। यदि इससे कुछ सीखने को मिला तो हम जरूर सबक लेंगे।" यह हादसा भारत में हुए सबसे भीषण विमान हादसों में से एक था। 12 जून को एयर इंडिया की बोइंग 787-8 उड़ान संख्या AI171 अहमदाबाद से लंदन से सटे गैटविक जा रही थी। उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद यह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें जिसमें 241 यात्रियों सहित कुल 260 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विल्सन ने कहा, "उस समय से हम प्रभावित लोगों, परिवारों और जमीन पर मौजूद लोगों, उनके परिवारों को सहायता प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। हम उनके आगे की यात्रा को आसान बनाने के लिए हम जो कुछ भी कर सकते हैं, कर रहे हैं।" टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने दुर्घटना पीड़ितों और अन्य लोगों के लिए अंतरिम मुआवजे का काम पूरा कर लिया है और अंतिम मुआवजे पर काम कर रही है। एअर इंडिया सीईओ नई दिल्ली में एविएशन इंडिया और दक्षिण एशिया 2025 सम्मेलन में बोल रहे थे। विल्सन ने कहा कि इंडस्ट्री में जो कुछ होता है, चाहे वह एयर इंडिया के साथ हो या किसी और के साथ, उसका आत्मनिरीक्षण होना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "कार्यप्रणाली की समीक्षा हो रही है। अंतरिम रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि विमान, इंजन या कार्यप्रणाली में ऐसा कुछ भी नहीं था, जिसमें बदलाव की जरूरत हो... (हम) सुधार करते रहेंगे, बेहतर होते रहेंगे।" विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने 12 जुलाई को अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा था कि विमान के दोनों इंजनों को ईंधन की आपूर्ति एक सेकंड के अंतराल में बंद हो गई थी। इससे उड़ान भरने के तुरंत बाद कॉकपिट में भ्रम की स्थिति बन गई। रिपोर्ट के अनुसार, "कॉकपिट की वॉयस रिकॉर्डिंग में एक पायलट दूसरे से यह पूछता सुनाई देता है कि उसने विमान क्यों रोका। दूसरे पायलट ने जवाब दिया कि उसने ऐसा नहीं किया।" 7 अक्तूबर को नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने कहा कि एयर इंडिया विमान दुर्घटना की जांच में "कोई हेराफेरी या गलत काम" नहीं हो रहा है।