फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Piyush goyal on india europe FTA says ahead of year end deadline

FTA: तय समय से पहले ही भारत-यूरोप के बीच हो सकता है मुक्त व्यापार समझौता, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को उम्मीद

Mon, 02 Jun 2025 09:24 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 02 Jun 2025 09:24 AM IST
सार

पीयूष गोयल ने कहा कि मुक्त व्यापार समझौते से भारत और यूरोपीय संघ के बीच रिश्ते बेहतर होंगे। एफटीए में व्यापार अवरोधक हटाने, बाजार तक पहुंच बेहतर करने और दोनों तरफ व्यापार में नए अवसर बनाने की कोशिश है। 

विज्ञापन
Piyush goyal on india europe FTA says ahead of year end deadline
पीयूष गोयल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने उम्मीद जताई है कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच होने जा रहा मुक्त व्यापार समझौता (FTA) तय समय से पहले हो सकता है। इस साल के अंत तक भारत और यूरोप के बीच मुक्त व्यापार समझौता होने की समयसीमा तय की गई है। गोयल ने बताया कि बातचीत की प्रक्रिया तय समय से पहले चल रही है और जल्द ही उन्हें समझौते की उम्मीद है।
विज्ञापन


भारत-यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते की प्रक्रिया तेजी से जारी
पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि भारत और यूरोपीय संघ की अर्थव्यवस्थाओं के बीच मतभेद कम हैं, जिसकी वजह से मुक्त व्यापार समझौते की प्रक्रिया में तेजी से प्रगति हो रही है। गोयल ने कहा कि 'हमारे बीच मतभेद कम हैं। हमारी अर्थव्यवस्थाएं एक दूसरे का समर्थन करती हैं। अधिकतर मामलों में भारत के हित, यूरोपीय अर्थव्यवस्था को प्रभावित नहीं करते और उसी तरह यूरोप के सामान से हमारी अर्थव्यवस्था के विकास में मदद ही मिलेगी।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- स्टेपअप: महंगाई को मात देने का फंडा, अपनाएं स्टेपअप SIP और तेजी से बढ़ाएं निवेश; समझिए क्या इसका गणित
विज्ञापन
विज्ञापन


'कुछ संवेदनशील मुद्दों पर सावधानी से हो रही बात'
हालांकि उन्होंने ये भी माना कि कुछ संवेदनशील मुद्दे हैं, जिन पर पूरी सावधानी और संतुलन के साथ दोनों पक्षों में बातचीत जारी है। गोयल ने कहा कि 'बेशक किसी भी व्यापारिक रिश्ते में, कुछ संवेदनशील मुद्दे होते हैं दोनों तरफ से और उन्हें हमें एक दूसरे के हित ध्यान में रखते हुए सुलझाना होगा।' गोयल ने कहा कि मुक्त व्यापार समझौते में बाजार को ज्यादा उदार बनाने और दोनों देशों के फायदे पर फोकस किया जा रहा है। इससे प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और उत्पादकता बेहतर होने के साथ ही सभी प्रक्रियाएं बेहतर होंगी। 

ये भी पढ़ें- Biz Updates: LIC मुनाफा कमाने वाली सरकारी कंपनियों में सबसे आगे; यात्री वाहनों की थोक बिक्री में मामूली तेजी

फ्रांस में शीर्ष कंपनियों के सीईओ से मिले गोयल
गोयल ने सोमवार को फ्रांस की शीर्ष कंपनियों के सीईओ से मुलाकात की। इस दौरान भारत के इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) और अक्षय ऊर्जा जैसे उभरते हुए क्षेत्रों में निवेश को लेकर बातचीत की। केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा, रेनॉल्ट ग्रुप के सीईओ लुका डी मेओ के साथ बैठक की। इस दौरान ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में भारत की बढ़ती क्षमता और ईवी सेक्टर में उभरते अवसरों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। गोयल ने डीएफ एनर्जी के अध्यक्ष और सीईओ बर्नार्ड फोंटाना और लॉरियल ग्रुप के सीईओ निकोलस हिरोनिमस से भी मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। गोयल मंगलवार को विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की मंत्रिस्तरीय बैठक में भी भाग लेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed