फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Petroleum Ministry Claims India controlled global price by purchasing crude oil from Russia

Report: रूस से कच्चा तेल खरीदकर भारत ने वैश्विक दाम वृद्धि पर लगाई लगाम, 40 डॉलर तक बढ़ सकती थीं कीमतें

Sun, 31 Dec 2023 06:08 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 31 Dec 2023 06:08 AM IST
सार

एसएंडपी ग्लोबल के अनुसार, भारत ने रूस और यूक्रेन संघर्ष के दौरान पश्चिमी देशों की ओर से रूस पर लगाए गए प्रतिबंध के दौरान बड़े पैमाने पर कच्चा तेल खरीदा था। रिपोर्ट में अनुमानित करीब 20 लाख बैरल प्रति दिन की खरीदी के आधार पर यह अनुमान लगाया गया है।

विज्ञापन
Petroleum Ministry Claims India controlled global price by purchasing crude oil from Russia
कच्चा तेल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के बाद भारत ने रूस से कच्चा तेल खरीदकर कीमतों पर लगाम लगाई है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार, अगर भारत बड़े पैमाने पर रूस से कच्चे तेल की खरीद नहीं करता तो वैश्विक स्तर पर इसकी कीमतें 30 से 40 डॉलर तक बढ़ सकतीं थीं। साथ ही क्रूड बाजार में अराजकता भी फैल सकती थी।
विज्ञापन


एसएंडपी ग्लोबल के अनुसार, भारत ने रूस और यूक्रेन संघर्ष के दौरान पश्चिमी देशों की ओर से रूस पर लगाए गए प्रतिबंध के दौरान बड़े पैमाने पर कच्चा तेल खरीदा था। रिपोर्ट में अनुमानित करीब 20 लाख बैरल प्रति दिन की खरीदी के आधार पर यह अनुमान लगाया गया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार, फरवरी, 2022 में यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद भारत के रूसी तेल के आयात में भारी बढ़त ने वैश्विक तेल बाजार में तबाही को रोक दिया। एजेंसी
विज्ञापन


सस्ती खरीद से भारत में नहीं बढ़े तेलों के दाम
भारत के भारी आयात से न केवल भारतीय ग्राहकों को कम खुदरा ईंधन कीमतों से लाभ हुआ, बल्कि वैश्विक आपूर्ति स्थिति को आसान बनाने में भी भूमिका निभाई। एक अधिकारी ने कहा, भारतीय रिफाइनरी कंपनियों ने वित्तीय क्षेत्र के भीतर सभी निर्धारित मूल्य सीमाओं और नियमों का पालन किया। रूस इस समय भारत के कच्चे तेलों के कुल आयात में 35 फीसदी का योगदान कर रहा है। 60 फीसदी आयात खाड़ी देशों से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed