फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Petrol will be sold for Rs 150 a liter! Diesel prices will also reach the sky, hope of relief is far away

150 रुपये लीटर बिकेगा पेट्रोल! डीजल के दाम भी पहुंचेंगे आसमान पर, राहत की उम्मीद कोसों दूर

Thu, 28 Oct 2021 10:27 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 28 Oct 2021 10:27 PM IST
सार

देश के अधिकतर शहरों में पेट्रोल 100 से 115 रुपये प्रति लीटर के बीच चल रहा है। डीजल के दाम भी 100 के पार पहुंच चुके हैं। कीमतों में आसमानी तेजी का यह सिलसिला थमने वाला नहीं है। इसका असर महंगाई पर भी होना तय है।

विज्ञापन
Petrol will be sold for Rs 150 a liter! Diesel prices will also reach the sky, hope of relief is far away
पेट्रोल-डीजल - फोटो : pixabay

विस्तार

यदि आप पेट्रोल-डीजल की मौजूदा कीमतों को बहुत ज्यादा मान रहे हैं तो गलती कर रहे हैं। इनकी कीमतें अभी 'बुलंदी' पर पहुंचना बाकी है। बाजार विशेषज्ञों के अनुमानों पर यकीन करें तो समझ लीजिए कि पेट्रोल जल्द ही 150 रुपये लीटर पर पहुंच जाएगा और डीजल भी पीछे नहीं रहेगा।

विज्ञापन


देश के अधिकतर शहरों में पेट्रोल 100 से 115 रुपये प्रति लीटर के बीच चल रहा है। डीजल के दाम भी 100 के पार पहुंच चुके हैं। कीमतों में आसमानी तेजी का यह सिलसिला थमने वाला नहीं है। इसका असर महंगाई पर भी होना तय है।
विज्ञापन


इसलिए है 150 रुपये पार जाने का अंदेशा
बाजार पर नजर रखने वाली और क्रेडिट रेटिंग करने वाली अग्रणी कंपनी गोल्डमैन सॉक्स का अनुमान है कि 2022 में कच्चे तेल के दाम 110 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच जाएंगे। अभी 85 डॉलर पर हैं तो अंदाज लगा लीजिए कि जब कच्चा तेल ही 30 फीसदी महंगा हो जाएगा तो पेट्रोल डीजल के दाम कहां पहुंच सकते हैं। यह भी आशंका है कि कच्चा तेल 147 डॉलर प्रति बैरल के अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले 2008 में भी कच्चे तेल के दाम ऐसी ही ऐतिहासिक तेजी दिखा चुके हैं। उस वक्त जैसे हालात बने और केंद्र सरकार या राज्यों ने करों में कटौती कर जनता को राहत नहीं पहुंचाई तो पेट्रोल के दाम 150 रुपये और डीजल के 140 रुपये लीटर पर पहुंच जाएंगे।


चुनाव को देख हो सकती है कर कटौती
अगले साल यूपी समेत देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। ये मोदी सरकार के लिए 2024 के लोकसभा चुनाव के सेमीफाइनल की तरह होंगे। हो सकता है केंद्र या राज्य सरकार करों में कटौती कर जनता को इस तेलीय महंगाई से कुछ राहत प्रदान कर दे, वरना तेल के दाम में लगी यह आग झुलसाती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed