फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   patanjali forays into dairy sector, will sell milk and other products

बाबा रामदेव की पतंजलि अब बेचेगी दूध-दही और फ्रोजन मटर

Wed, 11 Jul 2018 04:40 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 11 Jul 2018 04:40 PM IST
विज्ञापन
patanjali forays into dairy sector, will sell milk and other products

योग गुरू बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि अब डेयरी सेक्टर में भी अपना धमाल मचाने के लिए उतरने वाली है। कंपनी अपने कई डेयरी उत्पाद देश के चार राज्यों में लांच करने जा रही है। इसके अलावा छोटे बच्चों के लिए कंपनी ने डायपर भी उतार दिया है। 

विज्ञापन


दूध-दही से लेकर फ्रोजन मटर तक
पतंजलि ने डेयरी सेक्टर में जो उत्पाद लांच करने का प्लान किया है उनमें दूध, दही, पनीर, छाछ व फ्रोजन मटर शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि सारे उत्पादों में किसी तरह की कोई मिलावट नहीं है और ग्राहकों को शुद्ध उत्पाद मिलेंगे। पतंजलि आर्युवेद के प्रवक्ता एस के तिजारावाला ने बताया कि लोगों को गाय का शुद्ध दूध और इससे बने उत्पाद अब बहुत ही कम दर पर मिलेंगे। 
विज्ञापन


इन राज्यों में शुरू की बिक्री
जिन राज्यों में कंपनी ने अपने उत्पादों की बिक्री सबसे पहले शुरू करेगी उनमें दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और महाराष्ट्र शामिल हैं। पतंजलि का मुख्य मुकाबला अमूल, मदर डेयरी, सरस, नमस्ते इंडिया, पारस और गोपालजी जैसी कंपनियों से होगा। दूध की कीमत अन्य कंपनियों के मुकाबले एक से दो रुपये प्रति लीटर कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको कंपनी फिलहाल अपने पतंजलि चिकित्सालय और आरोग्य केंद्रों पर उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा अन्य दुकानदारों के जरिए भी कंपनी इनको बेचेगी। हालांकि इनके उत्पाद सबसे पहले उन लोगों को मिलेंगे, जो रजिस्ट्रेशन करेंगे। 

बच्चों के लिए लांच किया डायपर

patanjali forays into dairy sector, will sell milk and other products

कंपनी ने 0-4 साल तक के छोटे बच्चों के लिए डायपर भी लांच कर दिए हैं, जो पूरे देश में मिलने लगे हैं। इसके अलावा कंपनी महिलाओं के लिए सेनेटरी नैपकिन भी जल्द लांच करने जा रही है, जिसका दाम ऐसा रखा जाएगा, जिससे गरीब महिलाएं भी इसका लाभ ले सकें। 

अक्टूबर से मिलेगी जींस
अक्टूबर तक पतंजलि रेडीमेड गार्मेंट्स के बिजनेस में भी उतरेगा। पतंजलि के एमडी आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि पतंजलि रेडिमेड गार्मेंट्स के सेक्टर में उतरेगा और अक्टूबर में देशभर में स्टोर्स खुलेंगे। इसमें जींस के अलावा अन्य कपड़े भी मिलेंगे। स्टोर का नाम परिधान होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed