फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   passenger opened the emergency door creating a scare among passengers in IndiGo 6E flight, dgca ordered probe

DGCA: विमान में यात्री ने खोल दिया आपातकालीन दरवाजा; सहमे लोग, नियामक ने दिए जांच के आदेश

Tue, 17 Jan 2023 08:35 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 17 Jan 2023 08:35 PM IST
विज्ञापन
passenger opened the emergency door creating a scare among passengers in IndiGo 6E flight, dgca ordered probe
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : PTI

फ्लाइट के दौरान की एक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। विमानन क्षेत्र की नियामक संस्था डीजीसीए ने बताया है कि बीते 10 दिसंबर को चेन्नई से तिरुचिरापल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-7339 में एक यात्री ने आपातकालीन दरवाजा खोल दिया है। इससे फ्लाइट में मौजूद यात्री घबरा गए थे। घटना के बाद विमान के दबाव की जांच के बाद उसने उड़ान भरी थी। डीजीसीए ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


 
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर अब इस मामले में विमानन कंपनी इंडिगों ने भी अपना पक्ष रखा है। एयरलाइंस के अनुसार 10 दिसंबर को चेन्नई से तिरुचिरापल्ली जाने वाली फ्लाइट 6E 7339 पर यात्रा कर रहे एक यात्री ने बोर्डिंग प्रक्रिया के दौरान गलती से आपातकालीन निकास खोल दिया था। यात्री ने अपनी इस गलती के लिए माफी मांगी है। घटना के बाद एसओपी के अनुसार विमान अनिवार्य इंजीनियरिंग जांच प्रक्रिया से गुजरा जिसके कारण प्रस्थान में देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन




सुरजेवाला ने तेजस्वी सूर्या को घेरा
मामले में कांग्रेस ने भाजपा नेता तेजस्वी सूर्या पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने ट्विटर पर एक मीडिया रिपोर्ट साझा करते हुए दावा किया कि आपातकालीन दरवाजा खोलने वाला व्यक्ति कोई और नहीं, बल्कि तेजस्वी सूर्या हैं। तेजस्वी सूर्या बेंगलुरु दक्षिण से भाजपा सांसद हैं। सुरजेवाला ने ट्वीट कर कई सवाल किए। उन्होंने कहा कि यह भाजपा के वीआईपी ब्राट्स हैं। आखिर एयरलाइन की शिकायत करने की हिम्मत कैसे हुई? क्या यह सत्ताधारी भाजपा के एलीट क्लास के आदर्श हैं? क्या इससे यात्री सुरक्षा से समझौता हुआ? ओह! आप भाजपा के वीआईपी के बारे में प्रश्न नहीं पूछ सकते!

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed