{"_id":"63c65bc2d72f8d5ea21e1cbb","slug":"passenger-opened-the-emergency-door-creating-a-scare-among-passengers-in-indigo-6e-flight-dgca-ordered-probe-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"DGCA: विमान में यात्री ने खोल दिया आपातकालीन दरवाजा; सहमे लोग, नियामक ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
DGCA: विमान में यात्री ने खोल दिया आपातकालीन दरवाजा; सहमे लोग, नियामक ने दिए जांच के आदेश
Tue, 17 Jan 2023 08:35 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Tue, 17 Jan 2023 08:35 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : PTI
फ्लाइट के दौरान की एक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। विमानन क्षेत्र की नियामक संस्था डीजीसीए ने बताया है कि बीते 10 दिसंबर को चेन्नई से तिरुचिरापल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-7339 में एक यात्री ने आपातकालीन दरवाजा खोल दिया है। इससे फ्लाइट में मौजूद यात्री घबरा गए थे। घटना के बाद विमान के दबाव की जांच के बाद उसने उड़ान भरी थी। डीजीसीए ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर अब इस मामले में विमानन कंपनी इंडिगों ने भी अपना पक्ष रखा है। एयरलाइंस के अनुसार 10 दिसंबर को चेन्नई से तिरुचिरापल्ली जाने वाली फ्लाइट 6E 7339 पर यात्रा कर रहे एक यात्री ने बोर्डिंग प्रक्रिया के दौरान गलती से आपातकालीन निकास खोल दिया था। यात्री ने अपनी इस गलती के लिए माफी मांगी है। घटना के बाद एसओपी के अनुसार विमान अनिवार्य इंजीनियरिंग जांच प्रक्रिया से गुजरा जिसके कारण प्रस्थान में देरी हुई।
विज्ञापन
सुरजेवाला ने तेजस्वी सूर्या को घेरा
मामले में कांग्रेस ने भाजपा नेता तेजस्वी सूर्या पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने ट्विटर पर एक मीडिया रिपोर्ट साझा करते हुए दावा किया कि आपातकालीन दरवाजा खोलने वाला व्यक्ति कोई और नहीं, बल्कि तेजस्वी सूर्या हैं। तेजस्वी सूर्या बेंगलुरु दक्षिण से भाजपा सांसद हैं। सुरजेवाला ने ट्वीट कर कई सवाल किए। उन्होंने कहा कि यह भाजपा के वीआईपी ब्राट्स हैं। आखिर एयरलाइन की शिकायत करने की हिम्मत कैसे हुई? क्या यह सत्ताधारी भाजपा के एलीट क्लास के आदर्श हैं? क्या इससे यात्री सुरक्षा से समझौता हुआ? ओह! आप भाजपा के वीआईपी के बारे में प्रश्न नहीं पूछ सकते!