{"_id":"63fcbe16555d6cbbc50e4a46","slug":"par-panel-to-seek-explanation-from-13-opposition-mps-for-disrupting-rs-proceedings-during-budget-session-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budget Session: 13 विपक्षी सांसदों से स्पष्टीकरण मांगेगी संसदीय समिति, रास की कार्यवाही बाधित करने का है मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Budget Session: 13 विपक्षी सांसदों से स्पष्टीकरण मांगेगी संसदीय समिति, रास की कार्यवाही बाधित करने का है मामला
Mon, 27 Feb 2023 08:03 PM IST
विवेक दास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Mon, 27 Feb 2023 08:03 PM IST
सार
Budget Session: राज्यसभा के सभापति उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इनमें से 12 सांसदों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस संबंधित समिति को भेजा था। उपसभापति हरिवंश की अध्यक्षता वाली राज्यसभा की विशेषाधिकार समिति ने सोमवार को सर्वसम्मति से 13 सांसदों से स्पष्टीकरण मांगने का फैसला किया, जिनमें कांग्रेस के नौ और आप के तीन सांसद शामिल हैं।
विज्ञापन
राज्यसभा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विशेषाधिकार हनन नोटिस मामले में एक संसदीय समिति ने बजट सत्र के पहले चरण के दौरान उच्च सदन की कार्यवाही बाधित करने के मामले में एक निलंबित सदस्य सहित राज्यसभा के 13 विपक्षी सांसदों से स्पष्टीकरण मांगने का फैसला किया है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
राज्यसभा के सभापति उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इनमें से 12 सांसदों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस संबंधित समिति को भेजा था। उपसभापति हरिवंश की अध्यक्षता वाली राज्यसभा की विशेषाधिकार समिति ने सोमवार को सर्वसम्मति से 13 सांसदों से स्पष्टीकरण मांगने का फैसला किया, जिनमें कांग्रेस के नौ और आप के तीन सांसद शामिल हैं।
विज्ञापन
इन सांसदों में से कांग्रेस की रजनी पाटिल को उच्च सदन की कार्यवाही की वीडियोग्राफी करने के लिए 13 फरवरी को बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया था। पार्टी के अन्य सदस्यों में शक्तिसिंह गोहिल, नारनभाई जे राठवा, सैयद नासिर हुसैन, कुमार केतकर, इमरान प्रतापगढ़ी, एल हनुमनथैया, फूलो देवी नेताम, जेबी माथेर हिशाम और रंजीत रंजन शामिल हैं।
विज्ञापन
आप के तीन राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, सुशील कुमार गुप्ता और संदीप कुमार पाठक हैं। राज्यसभा में 18 फरवरी को जारी बुलेटिन में कहा गया है कि धनखड़ ने विशेषाधिकार समिति से 12 सांसदों के सदन के बीचोबीच बार-बार घुसने, नारेबाजी करने और कार्यवाही में बाधा डालने के लिए विशेषाधिकार हनन के मामले की जांच करने को कहा है।
इसी महीने समाप्त हुए बजट सत्र के पहले चरण के दौरान विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी सांसदों के विरोध प्रदर्शन के कारण राज्यसभा की कार्यवाही बार-बार बाधित हुई। सूत्रों ने कहा कि चूंकि सदस्य विशेषाधिकार समिति से सीधे शिकायत नहीं कर सकते, इसलिए मामला अध्यक्ष के समक्ष आया। जिन्होंने इसे जांचने, पड़ताल करने और रिपोर्ट देने के लिए पैनल के पास भेज दिया।