फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Panama Papers: Eight years on, 27 people to be tried in tax evasion from today, Know who's on the block here

Panama: आठ वर्ष पुराने पनामा पेपर्स मामले में 27 लोगों के खिलाफ आज से ट्रायल, इनपर हैं टैक्स चोरी के आरोप

Mon, 08 Apr 2024 03:36 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 08 Apr 2024 03:36 PM IST
सार

Panama Papers: पत्रकारों के एक समूह की ओर से 2016 में किए गए इस खुलासे ने सरकारों को हिलाकर रख दिया था। इसमें कई हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों के नाम भी शामिल थे। खुलासे के बाद दुनिया भर में इससे संबंधित कई जांच शुरू की गई थी।

विज्ञापन
Panama Papers: Eight years on, 27 people to be tried in tax evasion from today, Know who's on the block here
पनामा पेपर - फोटो : Desk

विस्तार

'पनामा पेपर्स' के खुलासे में जिन लोगों पर कर चोरी के आरोप लगे उनमें से 27 के खिलापु मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सोमवार यानी 8 मार्च से मुकदमा चलेगा। पनामा पेपर्स के जरिए खुलासा किया गया था कि दुनिया के कितने अमीर लोगों ने ऑफशोर अकाउंट्स (विदेशों में पैसे जमा करने के लिए उपयोग में लाए गए खाते) में अपनी संपत्ति जमा कर रखी है।

विज्ञापन


पत्रकारों के एक समूह की ओर से 2016 में किए गए इस खुलासे ने सरकारों को हिलाकर रख दिया था। इसमें कई हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों के नाम भी शामिल थे। खुलासे के बाद दुनिया भर में इससे संबंधित कई जांच शुरू की गई थी।
विज्ञापन


इस मामले का ट्रायल पनामा की एक अदालत में शुरू हो रहा है। पनामा की आपराधिक अदालत में जिन लोगों के खिलाफ मुकदमा शुरू हो रहा है उनमें जुर्गन मोसैक और रेमन फोंसेका मोरा का भी नाम शामिल हैं, ये कर चोरी घोटाले के केंद्र में रहे और अब निष्क्रिय हो चुके एक कानूनी फर्म के संस्थापक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी कंपनी मोसैक फोंसेका की ओर से लीक हुए 11.5 मिलियन फाइलों के कारण कई अरबपति, राजनेता और यहां तक कि खेल सितारों सहित कई प्रभावशाली हस्तियां जांच के घेरे में आ गईं थीं। आइसलैंड के प्रधानमंत्री सिगमंडुर डेविड गुनलॉगसन को इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि यह पता चला कि उनके परिवार के पास ऑफशोर खाते हैं।

तत्कालीन पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को पनामा पेपर्स में नाम आने के बाद आजीवन पीएम पद के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया था। पनामा पेपर्स की चपेट में आए अन्य लोगों में पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन, फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी, अर्जेंटीना के तत्कालीन राष्ट्रपति मौरिसियो मैक्री और स्पेनिश फिल्म निर्माता पेड्रो अल्मोडोवर भी शामिल हैं।

ये फाइलें (पनामा पेपर्स से जुड़ी फाइलें) जर्मनी के एक अखबार सुएडडॉयचे साइटुंग को लीक कर दी गईं, जिसने इन्हें इंटरनेशनल कंसोर्टियम ऑफ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स के साथ साझा किया। घोटाले में पकड़े गए लोगों में से कई ने विदेशों में खाता रखने का कारण बताया था और कहा था कि उन्होंने कोई अवैध कार्य नहीं किया।

फिर भी, मोसैक फोंसेका ने 2018 में यह कहते हुए अपनी सेवाएं समाप्त करने की घोषणा कर दी कि इस प्रकरण के कारण उनकी प्रतिष्ठा को अपूरणीय क्षति हुई। पनामा ने घोटाला सामने आने के बाद से अपने यहां नया कानून अपनाया है, लेकिन यह मध्य अमेरिकी देश यूरोपीय संघ के टैक्स हेवन ब्लैकलिस्ट की लिस्ट में बना हुआ है।

जिस समय पनामा पेपर्स का खुलासा हुआ उस दौरान मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ वहां कोई कानून मौजूद नहीं था। ऐसे में न्यायपालिका में आरोपियों पर दोषसिद्ध करने के प्रयास जटिल साबित हो सकते हैं। पनामा में, कर चोरी का अपराध 2019 से दंडनीय है और सालाना 300,000 डॉलर की राशि के लिए।


2023 में, मोसैक और फोंसेका पर पनामा में ब्राजील के "कार वॉश" भ्रष्टाचार घोटाले में कथित मनी लॉन्ड्रिंग के लिए मुकदमा चलाया गया था, जिसमें निर्माण समूह ओडेब्रेच शामिल था। अभियोजन पक्ष ने उस मामले में दोनों के लिए 12 साल तक की जेल का अनुरोध किया। सजा की घोषणा अभी तक नहीं की गई। न्यायपालिका के अनुसार, ताजा ट्रायल 26 अप्रैल तक चलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed