फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Palm oil prices have increased by 30 to 40 percent in the last three months, affecting the prices

Palm Oil Prices: बीते तीन महीनों में 30 से 40% तक बढ़े पाम ऑयल के दाम; सूरजमुखी तेल पर क्या है अपडेट, जानें

Sat, 07 Dec 2024 06:32 PM IST
नविता स्वरूप बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नविता स्वरूप Updated Sat, 07 Dec 2024 06:32 PM IST
सार

Palm Oil Prices: सब्जी, दाले, और खाद्य तेलों की बढ़ती हुई कीमतों ने महंगाई की आग में घी डालने का काम कर रही हैं। इसकी वजह रसोई का बजट तो बिगड़ रहा है, साथ ही आम लोगों की जेब पर इसका असर सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ महीनों में पाम तेल की कीमतों में वृद्धि बनी हुई है, इसकी वजह से 920 रुपये प्रति 10 किलो की कीमत पर बिकने वाले पाम तेल के दाम 1360 रुपये प्रति 10 किलो पर पहुंच गए हैं। आइए जानें बाजार का हाल।

विज्ञापन
Palm oil prices have increased by 30 to 40 percent in the last three months, affecting the prices
खाद्य तेलों की कीमतें - फोटो : amarujala.com

विस्तार

सब्जी, दाले, और खाद्य तेलों की बढ़ती हुई कीमतों ने महंगाई की आग में घी डालने का काम कर रही हैं। इसकी वजह रसोई का बजट तो बिगड़ रहा है, साथ ही आम लोगों की जेब पर इसका असर सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ महीनों में पाम तेल की कीमतों में  वृद्धि बनी हुई है, इसकी वजह से 920 रुपये प्रति 10 किलो की कीमत पर बिकने वाले पाम तेल के दाम 1360 रुपये प्रति 10 किलो पर पहुंच गए हैं। इसका असर अब सूरजमूखी के तेल पर भी देखने को मिला है। अखिल भारतीय खाद्य तेल व्यापारी महासंघ के अनुसार पिछले 3 महीने से अधिक समय में खाद्य तेलों के दामों में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान 30 से लेकर 40 प्रतिशत तक दाम बढ़ चुके हैं और अभी भी रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। लगातार आ रही तेजी की खबरों ने सामान्य लोगों का तेल कहे जाने वाले पाम तेल को खाने के तेलों में सबसे ऊंची पायदान पर लाकर खड़ा कर दिया है। तीन महीने पहले 920 रुपए प्रति 10 किलो बिकने वाले पाम तेल के दाम 1360 रुपए प्रति 10 किलो तक पहुंचा दिए हैं।

विज्ञापन

सूरजमुखी तेल के भी बढ़े दाम

पाम तेल महंगा होने के कारण लोगों ने सूरजमुखी तेल का ज्यादा इस्तेमाल करना शुरु किया, तो सूरजमुखी तेल के सबसे बड़े उत्पादक देश से कम उत्पादन  की खबर सामने आई। वहीं इस बीच रूस ने भी सूरजमुखी तेल के निर्यात शुल्क में बढ़ोतरी कर दी। इस सबके अलावा इंडोनेशिया मलेशिया और थाईलैंड जैसे पाम तेल के सर्वाधिक उत्पादन करने वाले प्रायद्वीपीय देशों में बाढ़ आने से सप्लाई पर असर पड़ेगा। इसकी वजह से व्यापारी अभी से परेशान है। 

विज्ञापन

पाम ऑयल के उत्पादन में कमी

सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश इंडोनेशिया में उत्पादन में भारी गिरावट देखने को मिली है। दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश मलेशिया में भी पाम तेल का इस्तेमाल जैव ईंधन बनाने के लिए किया जा रहा है, पहले यहां  उत्पादन के 35 प्रतिशत से जैव ईंधन बनाया जा रहा था, जिसे 1 जनवरी से बढ़ाकर 40 प्रतिशत करने का ऐलान किया जा चुका है। वहीं इस बड़े घटनाक्रम के तुरंत बाद थाईलैंड ने घरेलू आपूर्ति और दामों को काबू में रखने के लिए कच्चे पाम तेल के निर्यात पर बैन लगा दिया, जिसकी वजह से पाम तेल की कीमतों में आग लग गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ आने की वजह से तेल की कीमतों हो सकती वृद्धि

इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड जैसे देश दुनिया में सबसे अधिक पाम तेल का उत्पादन करते हैं। इन सभी प्रायद्वीपीय देशों में हाल ही में बाढ़ के आने से आपूर्ति होने में समस्या हो रही है, जिसकी वजह से पाम तेल के भारतीय व्यापारी काफी परेशान है। अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि इन प्रायद्वीपीय देशों में आई बाढ़ एक दशक के सबसे भयानक रूप ले सकती है, जिसकी वजह से पाम के तेल के उत्पादन पर भारी असर पड़ सकता है। वहीं दुनिया के सबसे बड़े पाम तेल निर्यातक इंडोनेशिया द्वारा लगाए गए हाई एक्सपोर्ट टैक्स और लेवी से भी कीमतों को समर्थन मिल रहा है।

इंडोनेशिया ने अपने कच्चे पाम ऑयल को महंगा किया

इंडोनेशिया ने दिसंबर के लिए अपने कच्चे पाम तेल (सीपीओ) के संदर्भ मूल्य को नवंबर के 961.97 डॉलर से बढ़ाकर 1,071.67 डॉलर प्रति मीट्रिक टन कर दिया है, जिससे निर्यात कर नवंबर के 124 डॉलर प्रति टन से बढ़कर 178 डॉलर प्रति टन हो गया है। कच्चे पाम तेल की कीमतों बढ़ोतरी होने के कारण दैनिक उपभोग का सामान बनाने वाली एफएमसीजी कंपनियों ने साबुन की कीमतों 8 प्रतिशत तक की वृद्धि कर दी है। कच्चे पाम तेल का इस्तेमाल साबुन बनाने में करती हैं। जिसकी वजह से साबुन के दामों बढ़ोतरी हुई है। हिंदुस्तान यूनिलिवर, विप्रो, गोदेरज जैसी कंपनियों ने दाम बढ़ाने का फैसला लिया है। जिसका असर सीधे उपभोक्ता पर पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed