रमजान में पाकिस्तान को राहत नहीं, खाना-पीना हुआ महंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में रमजान के पवित्र महीना शुरू होने से पहले ही महंगाई बम फूट पड़ा है। फरवरी के बाद से पाकिस्तान में महंगाई दर लगातार बढ़ रही है। ऐसे में लोगों के लिए रोजमर्रा का सामान खरीदना जेब से बाहर हो गया है। अब रमजान शुरू होने के बाद लोगों की पहुंच से खाने-पीने का सामान पहुंच से और दूर हो गया है।
डॉन अखबार में छपी खबर के मुताबिक इस वक्त पूरे मुल्क में लोगों के लिए मीट, घी, खाद्य तेल, आटा, प्याज, चिकेन और फल खरीदना दूभर हो गया है। रमजान के दौरान सहरी और इफ्तार के वक्त लोग खाते हैं। इस बार वैसे भी रोजा 15 घंटे का है, जिससे इस भीषण गर्मी में लोगों को खाने-पीने के सामान की ज्यादा जरूरत पड़ती है।
मीट के दाम में 50 रुपये तक का इजाफा
इस वक्त मीट का दाम 20-50 रुपये तक बढ़ गए हैं। मीट विक्रेता जहां पहले इसके लिए 500 रुपये ले रहे थे, वहीं रमजान की शुरू होने के बाद कीमत 550 रुपये प्रति किलो हो गई है। वहीं बोनलेस मीट 640 रुपये प्रति किलो में बिक रहा है।
हजार रुपये किलो मटन का दाम
इसके साथ ही विक्रेताओं ने मटन का दाम हजार रुपये किलो कर दिया है। हर साल रमजान से पहले मटन के दाम में इजाफा हो जाता है। इसके साथ ही चिकेन का दाम 380-390 रुपये हो गया है। मार्च में चिकेन 310-320 रुपये प्रति किलो की दर से मिल रहा था।
ब्रेड-मक्खन की कीमतों में भी इजाफा
आटा और मैदा महंगा होने के कारण ब्रेड और मक्खन की कीमतों में भी इजाफा हो गया है। साइज के हिसाब से ब्रेड 30 से 90 रुपये में मिल रही है। चार पीस वाला बर्गर बन 45 रुपये में मिल रहा है। ऐसा ही हाल मक्खन की कीमतों में देखने को मिल रहा है। मक्खन जहां पहले वजन के हिसाब से 15 से लेकर 120 का मिल रहा था, उसकी कीमत बढ़कर अब 20 से 160 रुपये हो गई है।इसके अलावा जो चीनी जनवरी में 55 रुपये प्रति किलो मिल रही थी वो अब 70 रुपये की हो गई है।
100 फीसदी बढ़े प्याज के दाम
प्याज के दाम 100 फीसदी बढ़ गए हैं। मार्च में प्याज तीस रुपये किलो में मिल रहा था, वहीं अब बढ़कर इसके दाम सत्तर रुपये हो गए हैं। रमजान के वक्त प्याज की डिमांड काफी बढ़ जाती है।प्याज के अलावा खजूर भी काफी महंगा हो गया है। इफ्तार के वक्त रोजा रखने वाले इसी से अपना रोजा खोलते हैं। पिछले साल खजूर दो सौ रुपये किलो बिक रहा था, वो अब चार सौ रुपये में उपलब्ध है। ईरान का खजूर भी 250 रुपये में मिल रहा है। वहीं तरबूज 80 रुपये में, एक दर्जन केला 100 रुपये और सेब 200 रुपये किलो में मिल रहा है।