फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Pakistan Crisis: China and Saudi will give $ 13 billion to Pakistan facing cash crunch, report claims

Pakistan Crisis: नकदी की तंगी से जूझ रहे पाक को चीन और सऊदी 13 अरब डॉलर देंगे, रिपोर्ट में दावा

Sat, 05 Nov 2022 05:43 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 05 Nov 2022 05:43 PM IST
सार

China Help to Pakistan: शहबाज शरीफ की हाल की बीजिंग यात्रा के दौरान चीनी नेतृत्व ने उनसे चार बिलियन अमरीकी डालर से अधिक का निवेश करने, 3.3 बिलियन अमरीकी डालर के वाणिज्यिक बैंक ऋणों को फिर से शुरू करने और मुद्रा विनिमय को 30 बिलियन युआन से 40 बिलियन अमरीकी डालर तक बढ़ाने का वादा किया था।

विज्ञापन
Pakistan Crisis: China and Saudi will give $ 13 billion to Pakistan facing cash crunch, report claims
चीन-पाकिस्तान

विस्तार

पाकिस्तान के वित्तमंत्री इशाक डार ने कहा है कि नकदी की कमी से जूझ रहे पाकिस्तान ने अपने पारंपरिक सहयोगी चीन और सऊदी अरब से करीब 13 अरब डॉलर की अतिरिक्त वित्तीय सहायता हासिल की है। डॉन अखबार के अनुसार डार ने कहा कि नई वित्तीय सहायता के तहत पाकिस्तान को चीन से लगभग 9 बिलियन अमरीकी डालर और सऊदी से 4 बिलियन अमरीकी डालर की मदद मिलेगी।

विज्ञापन


डार ने कहा है कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की हाल की बीजिंग यात्रा के दौरान चीनी नेतृत्व ने संप्रभु ऋणों में चार बिलियन अमरीकी डालर से अधिक का निवेश  करने, 3.3 बिलियन अमरीकी डालर के वाणिज्यिक बैंक ऋणों को फिर से शुरू करने और मुद्रा विनिमय को 30 बिलियन युआन से 40 बिलियन अमरीकी डालर तक बढ़ाने का वादा किया था। इस दौरान चीन से करीब 8.75 बिलियन अमरीकी डालर की मदद का आश्वासन दिया गया।

विज्ञापन

"उन्होंने वित्तीय सहायता की सुरक्षा का वादा किया था, डार, जिन्होंने हाल ही में अपने पूर्ववर्ती मिफ्ता इस्माइल से पाकिस्तान के नए वित्त मंत्री के रूप में पदभार संभाला था ने कहा  है कि मुलाकात के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शरीफ से कहा है कि चिंता मत करो हम आपको निराश नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कुछ दिनों पहले ही पाकिस्तान को लगभग 200 मिलियन अमरीकी डालर का वाणिज्यिक ऋण मिला है। एक सवाल के जवाब में डार ने कहा कि चीन कराची से पेशावर तक 9.8 अरब अमेरिकी डॉलर की हाई-स्पीड रेल परियोजना (मेन लाइन -1) के काम में तेजी लाने पर भी सहमत हो गया है और दोनों पक्ष तुरंत अपनी-अपनी टीमों को इस संबंध में सक्रिय करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed