फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   PACS will offer 300 services including banking insurance Aadhaar enrolment to rural citizens says amit shah

PACS: अब बैंकिंग, बीमा जैसी 300 सेवाएं भी मुहैया कराएंगे पैक्स, 13 करोड़ से अधिक ग्रामीण होंगे लाभान्वित

Sat, 22 Jul 2023 05:19 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 22 Jul 2023 05:19 AM IST
सार

केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को विज्ञान भवन में प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स) को आवंटित सामान्य सेवा केंद्र (सीएससी) का उद्घाटन किया।

विज्ञापन
PACS will offer 300 services including banking insurance Aadhaar enrolment to rural citizens says amit shah
केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश में सक्रिय करीब 95,000 प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स) को जल्द ही सामान्य सेवा केंद्र (सीएससी) से जोड़ा जाएगा। इससे पैक्स को पंचायत स्तर पर आर्थिक रूप से मजबूत संस्था बनाया जा सकेगा। केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को विज्ञान भवन में प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स) को आवंटित सामान्य सेवा केंद्र (सीएससी) का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में शाह ने कहा, इस पहल के तहत देश के 13 करोड़ किसान व ग्रामीणों को बैंकिंग, बीमा, आधार नामांकन, रेल टिकट, स्वास्थ्य और कानून से जुड़ी 300 से ज्यादा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

विज्ञापन


साथ ही, उन्होंने बताया कि देश में 17 हजार से ज्यादा पैक्स ने सीएससी के लिए पंजीकरण किया है, इनमें से 6 हजार ने सीएससी के तौर पर काम करना शुरू भी कर दिया है। पैक्स-सीएसी के गठजोड़ को ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सुविधाएं बढ़ाने में सहायक बताते हुए शाह ने कहा, आने वाले पांच वर्ष में देश में पैक्स की संख्या बढ़कर 3 लाख तक पहुंच जाएगी। सीएससी के तौर पर काम करते हुए पैक्स के जरिये ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि आने वाले कुछ सप्ताह के भीतर जो पैक्स सीएससी शुरू करेंगे, उससे करीब 14 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

 

गांवों से बढ़ेगी देश की अर्थव्यवस्था
शाह ने कहा, देश को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की राह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने से ही खुलेगी। इसके लिए यह जरूरी है कि सहकारिता आंदोलन को मजबूत किया जाए और इसकी सबसे छोटी इकाई पैक्स को समृद्ध बनाया जाए। इसी दृष्टिकोण के साथ पैक्स को मजबूत बनाया जा रहा है। 2014 में देश में 83 हजार सीएसी थे, जो अब बढ़कर 5.19 लाख हो गए हैं। इस विस्तार में अब पैक्स भी भागीदार होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित शाह ने सीआईएसएफ कवर के तहत 66 हवाई अड्डों के लिए केंद्रीकृत सुरक्षा नियंत्रण केंद्र का उद्घाटन किया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को यहां एक केंद्रीकृत विमानन सुरक्षा नियंत्रण केंद्र का उद्घाटन किया, जो वर्तमान में सीआईएसएफ के सुरक्षा घेरे में आने वाले 66 नागरिक हवाई अड्डों के लिए सभी खतरों और सोशल मीडिया चैट की निगरानी करेगा। सीआईएसएफ ने एक बयान में कहा कि विमानन सुरक्षा नियंत्रण केंद्र (एएससीसी) यात्रियों और हवाई यातायात के 24x7 वास्तविक समय डेटा निगरानी और प्रवृत्ति विश्लेषण तक पहुंच प्राप्त करेगा।


केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन सुरक्षा बल है। यह देश के कुल 134 परिचालन में से 66 यात्री हवाई अड्डों की सुरक्षा करता है। अर्धसैनिक बल ने कहा कि एएससीसी आपात स्थिति से निपटने के लिए डेटा सेंटर, अनुसंधान और विकास प्रयोगशाला और एक युद्ध कक्ष जैसी अत्याधुनिक तकनीकों से लैस है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed