फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   oyo hotels lay off thousands of employees in china and india in rejig

ओयो ने भारत और चीन में हजारों कर्मचारियों को किया नौकरी से बाहर

Sat, 11 Jan 2020 01:49 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 11 Jan 2020 01:49 PM IST
विज्ञापन
oyo hotels lay off thousands of employees in china and india in rejig

भारत और चीन में बजट होटल सेवा देने वाली स्टार्ट अप कंपनी ओयो होटल्स ने अपने हजारों कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इससे पता लगता है कि सॉफ्टबैंक द्वारा वित्त पोषित सबसे बड़ी स्टार्टअप कंपनी में कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है। 

विज्ञापन

चीन और भारत से इतने कर्मचारी निकाले

कंपनी ने चीन में कार्यरत 12 हजार कर्मचारियों में से पांच फीसदी को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। वहीं भारत में कार्यरत 10 हजार कर्मचारियों में से 12 फीसदी की छंटनी की है। कंपनी अगले तीन महीने में 1200 और कर्मचारियों को बाहर कर देगी। 

विज्ञापन


ओयो में काफी समय से ऐसे कर्मचारियों को बाहर किया जा रहा है, जो कि अपने कार्य में कुशल नहीं हैं। जिन विभागों में छंटनी हुई है उनमें सेल्स, सप्लाई और ऑपरेशन शामिल हैं। जिन लोगों को नौकरी से निकाला गया है, उनकी जगह भविष्य में किसी और को रखने पर भी संदेह के बादल हैं। इसमें उन कर्मचारियों को भी निकाला जाएगा, जिनको अपने कार्य के पहले अच्छी रेटिंग मिली हुई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि ओयो के कई वर्टिकल्स ऐसे हैं, जहां पर तकनीक का विस्तार हो रहा है और वहां पर लोगों की जरूरत नहीं है। सेल्स टीम में शामिल कुछ लोगों को ग्राहक सेवा टीम या फिर बिजनेस डेवलपमेंट टीम में शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए लोगों को ट्रेनिंग भी कंपनी की तरफ से दी जाएगी। 


कंपनी के एक कर्मचारी ने कहा कि जिन लोगों की छंटनी की जाएगी उनकी सालाना सैलरी 10-12 लाख रुपये के बीच है। इन लोगों को हटाने से कंपनी को हर साल करोड़ों रुपये की बचत होगी। कंपनी को पिछले वित्त वर्ष में 2384.69 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। यह पिछले साल के मुकाबले 360.43 करोड़ रुपये ज्यादा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed