NFO: आईपीओ की तरह एनएफओ में निवेश का मौका, परिपक्वता वाले साधन में पैसा लगाने का मौका
पिछले दो सप्ताह में जिस तरह से सार्वजनिक आरंभिक निर्गम (आईपीओ) में निवेश का मौका मिला है, उसी तरह से म्यूचुअल फंड के नए फंड ऑफर (एनएफओ) में भी निवेश का मौका मिलनेवाला है। जनवरी तक दर्जनों एनएफओ आने वाले हैं। पिछले तीन महीने में भी इसी तरह की रफ्तार रही है। इस पर अजीत सिंह की रिपोर्ट-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अधिकतर एनएफओ इक्विटी व फिक्स्ड इनकम आधारित है। जैसे-जैसे शेयर बाजार सार्वकालिक उच्च स्तर के करीब पहुंच रहा है, बढ़ते बॉन्ड ब्याज के बीच खुदरा निवेशकों की शेयरों में निवेश करने की दिलचस्पी बढ़ रही है। ऐसे में म्यूचुअल फंड कंपनियां भी इक्विटी और फिक्स्ड इनकम पर आधारित नए फंड ऑफर (एनएफओ) ला रही हैं। कई सारे एनएफओ इस समय खुले हुए हैं।
इनके अलावा, दिसंबर के पहले सप्ताह में ही केंद्र सरकार भी अपना प्रसिद्ध भारत बॉन्ड ईटीएफ ला रही है। इस ईटीएफ का प्रबंधन एडलवाइज म्यूचुअल फंड करती है। इसकी पहली किस्त 2019 में जारी हुई थी और इस समय असेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) 50 हजार करोड़ रुपये है। बीएफसी कैपिटल के खुशाल कोहली कहते हैं कि प्रत्यक्ष रिटर्न और सुरक्षा के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) में निवेश किया जाता है, जबकि सरकार का भारत बॉन्ड ईटीएफ अपने एएए-रेटेड पोर्टफोलियो के साथ आपको एफडी जैसी सुरक्षा और अनुमानित रिटर्न देता है।
एयूएम रिकॉर्ड स्तर पर म्यूचुअल फंड उद्योग का प्रबंधन के तहत संपत्तियां (एयूएम) अक्तूबर में रिकॉर्ड 39.5 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गईं। सितंबर में यह 38.4 लाख करोड़ थी। इसमें इक्विटी की एयूएम 15.2 लाख करोड़ रहीं।
परिपक्वता वाले साधन में पैसा लगाने का मौका
कुछ वित्तीय योजनाकारों का मानना है कि पिछले वर्ष की तुलना में ब्याज दरों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। निवेशक इस अवसर का उपयोग परिपक्वता वाले साधन में निवेश के जरिये कर सकते हैं। उनको यहां 7.4 से 7.6 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।
- इस समय इक्विटी वाले जो एनएफओ खुले हैं, उनमें एचडीएफसी बिजनेस साइकिल फंड, केनरा रोबेको मिड कैप फंड, व्हाइटओक लार्ज कैप फंड, जेएम मिड कैप फंड और यूनियन मल्टीकैप फंड सहित अन्य फंड हैं।
सरकार का भारत बॉन्ड ईटीएफ भी दिसंबर में
ऐसा कोई कारण नहीं है कि आप जल्दी सेवानिवृत्त होने या अपने सपनों को पूरा करने में सक्षम न हों। सही योजना चुनने से मदद मिलेगी। फ्रीडम एसआईपी यही सुविधा देता है। यह आपके भविष्य को सुरक्षित करने के साथ आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाता है। -राममूर्ति गोयल, संस्थापक, गोयल फिनटेक आईएमएफ
छोटी कंपनियों में भी निवेश के लिए एनएफओ
बड़ी कंपनियों और विदेशी बाजारों में पैसा लगाने के अलावा आप छोटी कंपनियों में निवेश करने वाले एनएफओ में भी निवेश कर सकते हैं। इसी सप्ताह महिंद्रा मनुलाइफ स्मॉल कैप फंड भी आ रहा है। यह छोटी कंपनियों में निवेश करेगा। हालांकि, यह भी इक्विटी आधारित फंड ही होगा।
- आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस एक्स बैंक ईटीएफ भी खुला हुआ है, जिसमें निवेश कर सकते हैं।
- कई अन्य एनएफओ भी इस सप्ताह खुलने वाले हैं।
फ्रीडम एसआईपी...एक नया तरीका
आजकल फ्रीडम एसआईपी भी काफी पसंदीदा साधन है। आईप्रू ने इस तरह की सुविधा शुरू की है। यह सुनिश्चित करता है कि आप बाजार के डर और लालच में न फंसे। ऐसे में अगर आप एसआईपी करना चाहते हैं तो बेहतर है कि फ्रीडम एसआईपी का चयन करें। इसमें आपको मासिक आय के रूप में लाभ मिलता है।
- आप एसआईपी के जरिये मासिक केवल 500 रुपये से निवेश कर सकते हैं। चाहे आपके बच्चे की शिक्षा हो, शादी हो या कोई और वित्तीय लक्ष्य हो, इन छोटे-छोटे निवेश के जरिये आप उन्हें पूरा कर सकते हैं।
- फ्रीडम एसआईपी की सुंदरता यह है कि निवेशकों को पहले पता होता है कि जितनी रकम उन्हें चाहिए, उसके लिए कितना निवेश करना होगा।
- मान लीजिए, जरूरतों को देखते हुए 20 साल बाद आप 50,000 रुपये का मासिक भुगतान चाहते हैं तो आप 10,000 रुपये की मासिक फ्रीडम एसआईपी की शुरुआत कर सकते हैं।