फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   OpenAI CEO Sam Altman says because of AI people will crave human connection in 5-10 years

Sam Altman: 'एआई के कारण लोग मानवीय संबंधों के लिए तरसेंगे', जानिए सैम ऑल्टमैन ने क्यों की यह टिप्पणी

Thu, 16 May 2024 09:13 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 16 May 2024 09:13 PM IST
सार

Sam Altman: सैम ऑल्टमैन ने एक पॉडकास्ट के दौरान कहा है कि एआई में वृद्धि से लोग मानवीय संबंध के लिए तरस जाएंगे और कला क्षेत्र में नौकरियों की मांग बहुत अधिक बढ़ेगी। उन्होने कहने का मतलब था कि आने वाले समय में एआई का विकसित रूप मनुष्यों को एक मनुष्य के रूप में ही सेवाएं देने में सक्षम हो सकता है। ऐसे में लोग मानवीय संबंधों के लिए तरस सकते हैं।

विज्ञापन
OpenAI CEO Sam Altman says because of AI people will crave human connection in 5-10 years
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस - फोटो : फ्रीपिक

विस्तार

ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने कहा है कि एआई के कारण 5-10 वर्षों में लोग मानवीय संबंधों के लिए तरस जाएंगे। सैम ऑल्टमैन ने एक पॉडकास्ट के दौरान कहा है कि एआई में वृद्धि से लोग मानवीय संबंध के लिए तरस जाएंगे और कला क्षेत्र में नौकरियों की मांग बहुत अधिक बढ़ेगी। उन्होने कहने का मतलब था कि आने वाले समय में एआई का विकसित रूप मनुष्यों को एक मनुष्य के रूप में ही सेवाएं देने में सक्षम हो सकता है। ऐसे में लोग मानवीय संबंधों के लिए तरस सकते हैं। 

विज्ञापन


ऑल्टमैन ने ये बातें द लोगान बार्टलेट शो के दौरान उन नौकरियों के बारे में पूछे जाने पर कहीं जो एआई के कारण अगले पांच वर्षों में मुख्यधारा में आ सकती हैं। 2022 में जब चैटजीपीटी लॉन्च किया गया था, तो लोगों की नौकरी की सुरक्षा को लेकर बहुत सारे सवाल उठने लगे थे। एआई चैटबॉट उन चीजों को करने में सक्षम था, जिन्हें माना जाता था कि पहले मनुष्य ही कर सकते हैं।  
विज्ञापन


जल्द ही, कई लोगों को डर लगने लगा कि एआई उनकी नौकरियां छीन लेगा। बहुत सारे विशेषज्ञों ने भी इस पर मुहर लगाई। जहां बड़े पैमाने पर विशेषज्ञों का मानना है कि एआई मनुष्यों के लिए खतरा है, वहीं कई जानकारों का रवैया आशावादी है और वे मानते हैं कि इससे नई नौकरियों का सृजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉडकास्ट के दौरान नौकरियों से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए ऑल्टमैन ने कहा, "एआई के इस्तेमाल से नए प्रकार की कलाओं की व्यापक श्रेणी विकसित होगी, जो मानवीय संबंधों के अनुसार ही काम करेगी। मुझे फिलहाल नहीं पता कि इन नौकरियों का क्या नाम होगा, मुझे नहीं पता कि हम 5 साल में वहां पहुंचेंगे या नहीं। लेकिन मुझे लगता है कि मनुष्यों के लिए यह एक शानदार अनुभव होगा।


हाल ही में, ओपनएआई के सीईओ ने एक ब्लॉग पोस्ट में कंपनी के हालिया एलएलएम, जीपीटी 4o की प्रशंसा की थी। ओपनएआई के स्प्रिंग अपडेट इवेंट के दौरान इस एआई टूल का अनावरण किया गया था। यह वर्तमान चैटजीपीटी का एक स्मार्ट संस्करण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed