फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   OPEC reduced Oil production in October a big cut of 116 percent

ओपेक ने तोड़ा वादा: अक्तूबर में और घटाया तेल उत्पादन, 116 फीसदी की बड़ी कटौती

Sat, 20 Nov 2021 07:13 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली/लंदन।
एजेंसी, नई दिल्ली/लंदन। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 20 Nov 2021 07:13 AM IST
सार

ओपेक-प्लस ने सितंबर में जहां अपनी कुल उत्पादन क्षमता में 115 फीसदी कटौती की थी, वहीं अक्तूबर में इसे बढ़ाकर 116 फीसदी कर दी। पिछले दिनों ओपेक-प्लस देशों की बैठक में सऊदी अरब सहित अन्य उत्पादकों ने कीमतें थामने के लिए आपूर्ति बढ़ाने का भरोसा दिया था, लेकिन फिलहाल ऐसा नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
OPEC reduced Oil production in October a big cut of 116 percent
OPEC - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक व अन्य सहयोगी देशों ने अक्तूबर में तेल उत्पादन और घटा दिया। ओपेक-प्लस ने क्रूड की बढ़ती कीमतों पर लगाम कसने के लिए उत्पादन बढ़ाने का भरोसा दिया था।

विज्ञापन


ओपेक-प्लस ने सितंबर में जहां अपनी कुल उत्पादन क्षमता में 115 फीसदी कटौती की थी, वहीं अक्तूबर में इसे बढ़ाकर 116 फीसदी कर दी। पिछले दिनों ओपेक-प्लस देशों की बैठक में सऊदी अरब सहित अन्य उत्पादकों ने कीमतें थामने के लिए आपूर्ति बढ़ाने का भरोसा दिया था, लेकिन फिलहाल ऐसा नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


इस बीच ओपेक ने  अपने संगठन में शामिल होने के नियमों को और भी सख्त बना दिया है, जबकि गैर ओपेक देश के रूप में उत्पादन करने वाले देशों पर नियमों का बोझ कम हुआ है। यूरोपीय देशों की अर्थव्यवस्था में गिरावट की आशंका के चलते शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड की कीमतों में कमी आई। ब्रेंट क्रूड 2.78 डॉलर गिरकर 78.46 डॉलर प्रति बैरल के भाव आ गया। यह पिछले डेढ़ महीने का सबसे निचला स्तर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत बोला...50 लाख बैरल अतिरिक्त तेल को बाजार में लाए ओपेक
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को कहा कि ओपेक व सहयोगी देशों को 50 लाख बैरेल की अतिरिक्त क्षमता वाले तेल को बाजार में लाना चाहिए, ताकि कीमतों पर लगाम कसी जा सके। 2021 में क्रूड की अंतरराष्ट्रीय कीमतें 60 फीसदी बढ़ चुकी हैं। पुरी ने कहा, हम तेल उत्पादक देशों के पास जाकर उन्हें कीमतें घटाने के लिए नहीं कह सकते। यह उनकी जिम्मेदारी है कि अपने आयातक देशों को किफायती कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया जाए। पुरी ने सऊदी अरब, यूएई, कुवैत और रूस के पेट्रोलियम मंत्रियों के साथ बैठक भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed