{"_id":"5805de834f1c1b642e703756","slug":"ola-uber-services-becomes-costlier","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओला-उबर ने 20 किमी के बाद दोगुना किया किराया ","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
ओला-उबर ने 20 किमी के बाद दोगुना किया किराया
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 18 Oct 2016 03:25 PM IST
विज्ञापन
Ola Cab
अगर आप ओला-उबर से सवारी करते हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। दिल्ली-एनसीआर में ओला-उबर के जरिए 20 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा करते हैं तो अब आपको दोगुने तक ज्यादा पैसे देने होंगे।
विज्ञापन
दरअसल दोनों ही कंपनियों ने लंबी यात्रा करने वालों के लिए किराए में बढ़ोतरी कर दी है। 20 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए पहले की तरह ऊबर गो पर 6 रुपये और उबर एक्स पर 9 रुपये प्रति किलोमीटर ही लगेंगे। लेकिन यात्रा 20 किलोमीटर से ज्यादा होने पर अब उबर गो के लिए 12 रुपए और उबर एक्स के लिए 13 रुपये प्रति किलोमीटर देना होगा।
विज्ञापन
वहीं ओला ने भी अपनी सर्विस माइक्रो के रेट 20 किलोमीटर के बाद 6 रुपये से बढ़ाकर 12 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिए हैं।