फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Ola to lay off 1000 employees while hiring aggressively for its Electric Vehicle business

Ola: ईवी इंडस्ट्री में बूम के बावजूद 1,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगा ओला, जानें क्या है वजह

Fri, 29 Jul 2022 12:36 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Fri, 29 Jul 2022 12:36 PM IST
सार

बताया गया है कि पहले कंपनी ने 400-500 कर्मचारियों को निकालने की योजना तैयार की थी। हालांकि, अंतिम आंकड़ा एक हजार तक पहुंच सकता है। 

विज्ञापन
Ola to lay off 1000 employees while hiring aggressively for its Electric Vehicle business
ओला कैब

विस्तार

इलेक्ट्रिक वाहन इंडस्ट्री में जबरदस्त बूम आने के बावजूद राइडशेयरिंग कंपनी ओला अपने एक हजार कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने अपने कुछ कर्मचारियों को पिंक स्लिप्स देना शुरू कर दिया है। वहीं बाकी कर्मियों के सालाना अप्रेजल को औपचारिक तौर पर लागू किया जाना बाकी है। बताया गया है कि पहले कंपनी ने 400-500 कर्मचारियों को निकालने की योजना तैयार की थी। हालांकि, अंतिम आंकड़ा एक हजार तक पहुंच सकता है। 

विज्ञापन

कंपनी के मानवबल में पुनर्गठन की यह कार्रवाई आने वाले कुछ हफ्तों तक जारी रह सकती है। फिलहाल कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी बिजनेस पर फोकस कर रही है। कंपनी की हायरिंग प्रक्रिया से जुड़े एक एग्जीक्यूटिव ने बताया है कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी बिजनेस के लिए कंपनी बड़े पैमाने पर बहाली कर रही है। कंपनी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक छंटनी की कार्रवाई मोबिलिटी, हायपरलोकल, फिनटेक और पुरानी कारों के बिजनेस सभी वर्टिकल्स में की जा रही है।

विज्ञापन


कंपनी के एक एग्जीक्यूटिव के अनुसार जिन लोगों के नाम छंटनी के लिए तय किए गए हैं उन्हें स्वेच्छा से इस्तीफा देने के लिए कहा गया है। ओला के एक कर्मचारी के अनुसार जिन लोगों को कंपनी बाहर करना चाहती है उनकी अप्रेजल प्रक्रिया में भी देरी की जा रही है ताकि वे खुद इस्तीफा दे दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी में इन सारी चीजों को करीब से देख रहे एक कर्मचारी का कहना है कि कंपनी जितने लोगाें को निकाल रही है उसकी तुलना में चार गुना लोगों को अपने इलेक्ट्रिक कार बिजनेस और लिथियम ऑयन सेल के निर्माण बिजनेस के लिए बहाल कर रही है।

उनके अनुसार ओला ने सिर्फ अपने इलेक्ट्रिक कार बिजनेस के लिए 800 लोगों को बहाल करने की योजना बनाई है, उसके ऊपर जितनी बहाली होगी को लिथियम आयन बैटरी उत्पादन के लिए की जाएगी। कंपनी के एक कर्मचारी का कहना है कि अब भी जितने कर्मचारी बाहर किए जा रहे है, उससे अधिक बहाल किए जा रहे हैं।


ऐसे में हम यह कह सकते हैं ओला में जारी छंटनी की यह प्रक्रिया कंपनी का खर्च कम करने की प्रक्रिया ना होकर पुनर्प्रयोजन प्रक्रिया (Repurposing Process) है। हालांकि ओला की ओर से अब तक इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed