ओला-फ्लिपकार्ट लांच करेंगे अपना क्रेडिट कार्ड, ग्राहकों को मिलेंगी यह सुविधाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट और ऐप बेस्ड कैब सेवा प्रदाता कंपनी ओला, जल्द ही अपना क्रेडिट कार्ड लांच करने जा रहे हैं। दोनों कंपनियां इस क्रेडिट कार्ड के जरिए अपने ग्राहकों को कई सुविधाएं भी देगी। इन क्रेडिट कार्ड को लांच करने के लिए बैंकों के साथ टाईअप किया गया है।
लोगों के खर्च का करेंगी आकलन
दोनों कंपनियां अपने क्रेडिट कार्ड की मदद से लोगों के खर्च का आकलन करेंगी। अगले हफ्ते तक ओला भारतीय स्टेट बैंक के साथ पार्टनरशिप में क्रेडिट कार्ड को लांच कर देगी। कंपनी का पहले साल 10 लाख क्रेडिट कार्ड जारी करने की सोच रही है। ओला के साथ फिलहाल 15 करोड़ से अधिक ग्राहक जुड़े हैं, जो उसकी टैक्सी सेवा का उपयोग करते हैं।
ओला मनी के साथ लांच किया था पोस्टपेड सेवा
ओला ने 2015 में ओला मनी लांच किया था। इसके बाद एक शार्ट टर्म क्रेडिट सेवा ओला पोस्टपेड को भी लांच किया था। अब क्रेडिट कार्ड के लिए वो ऐसे लोगों को भी जोड़ने जा रही है, जिन्होंने आजतक अपना कार्ड नहीं बनवाया है। कंपनी का मकसद है कि वो ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़े, जिससे आगे चलकर उसे इसका फायदा मिले।
फ्लिपकार्ट करेगी एक्सिस, एचडीएफसी के साथ साझेदारी
फ्लिपकार्ट एक्सिस या फिर एचडीएफसी के साथ भी साझेदारी करके अपना क्रेडिट कार्ड लांच करने जा रही है। इससे पहले अक्तूबर 2018 में अमेजन ने आईसीआईसीआई बैंक के साथ मिलकर के अपना क्रेडिट कार्ड लांच किया था।
लांच करने से बैंकों को मिलेगा यह फायदा
इन कार्ड को लांच करने से बैंकों को भी बड़ा फायदा मिलने की संभावना है। इससे बैंकों को अपने ग्राहकों का सीबिल स्कोर जानने में आसानी होगी, साथ ही वो समय पर अपने लोन की किश्त को जमा करते हैं यह पता चलेगा। वहीं इंटरनेट कंपनियों को भी अपने ग्राहकों के बारे में सही जानकारी मिलेगी।
ग्राहकों को मिलेंगी यह सुविधाएं
इन कार्ड से ग्राहकों को अपने प्रोडेक्ट को ऑर्डर करने में आसानी से मिलेगी। साथ ही उनको कम ब्याज पर क्रेडिट लेनी की सुविधा मिलेगी। इससे ग्राहकों को अपनी किश्त या फिर कार्ड के बिल का भुगतान करने के लिए कहीं पर भी नहीं जाना होगा और वो इन वेबसाइट पर ही बिल का भुगतान कर सकेंगे।