Oglivy New CEO: भारतवंशी देविका बुलचंदानी बनीं ओग्लिवी की सीईओ, अमृतसर में हुआ है जन्म
Oglivy New CEO: भारत में जन्मीं देविका बुलचंदानी को अंतरराष्ट्रीय विज्ञापन और पब्लिक रिलेशन एजेंसी ओग्लिवी (Oglivy) का चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) नियुक्त किया गया है। देविका बुलचंदानी का जन्म भारत के अमृतसर शहर में हुआ है उन्होंने मैक्कैन एजेंसी में भी 26 वर्ष बिताए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय मूल की देविका बुलचंदानी को अंतरराष्ट्रीय विज्ञापन और पब्लिक रिलेशन एजेंसी ओग्लिवी (Oglivy) का चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) नियुक्त किया गया है। कंपनी की ओर से बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी गई है। बयान में कहा गया है कि बुलचंदानी जो फिलहाल ओग्लिवी उत्तरी अमेरिका के वैश्विक अध्यक्ष और सीईओ के रूप में कार्यरत हैं, एंडी मेन का स्थान लेंगी। एंडी ग्लोबल सीईओ के रूप में इस्तीफा दे रहे हैं और इस वर्ष के अंत तक वह सीनियर एडवाइजर के रूप में अपनी सेवाएं देते रहेंगे। बुलचंदानी अपनी नई भूमिका में 93 देशों के 131 ऑफिस का काम संभालेंगी। वह मुख्य रूप से विज्ञापन, पब्लिक रिलेशन, कंसल्टिंग और हेल्थ यूनिट्स का कामकाज देखेंगी।
बता दें कि ओग्लिवी दुनिया की लीडिंग मार्केटिंग और कम्युनिकेशन ग्रुप डब्ल्यूपीपी का हिस्सा है। कंपनी ने कहा है कि नई भूमिका के साथ बुलचंदानी डब्ल्यूपीपी की कार्यकारी समिति में भी शामिल होंगी।
डब्ल्यूपीपी के सीईओ मार्क रीड ने कहा है देविका क्रिएटिविटी की माहिर खिलाड़ी हैं। वो जुनून और उद्देश्य के साथ काम करती हैं और वह जो भी काम करती हैं उस पर बिना समझौता किए प्रभाव छोड़ती हैं। विज्ञापन उद्योग में बुलचंदानी देव के नाम से फेमस हैं। मास्टरकार्ड के प्रचलित कैम्पेन प्राइसलेस और ट्रू नेम आदि के पीछे उन्हीं का योगदान माना जाता है। महिलाओं की समानता के प्रतीक के रूप में Fearless Girl कैम्पेन लॉन्च किया था। बुलचंदानी ने साउदर्न कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री ली है। देविका बुलचंदानी का जन्म भारत के अमृतसर शहर में हुआ है उन्होंने मैक्कैन एजेंसी में भी 26 वर्ष बिताए हैं।