फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   number of registered investors on Bombay Stock Exchange also reached record high of more than 13 crore

बाजार में तेजी: एक साल में 2.5 करोड़ बढ़े पंजीकृत निवेशक; अप्रैल को छोड़कर हर माह 20 लाख की वृद्धि

Sat, 01 Jul 2023 06:09 AM IST
अजीत सिंह Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 01 Jul 2023 06:09 AM IST
सार

एक साल में सेंसेक्स ने 20 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले साल जून में यह 53,177 पर था जो अब 64 हजार के पार है। पिछले साल जून से अब तक म्यूचुअल फंड ने बाजार में 1.26 लाख करोड़ का निवेश किया जबकि विदेशी निवेशकों ने 1.1 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया है।
 

विज्ञापन
number of registered investors on Bombay Stock Exchange also reached record high of more than 13  crore
शेयर मार्केट

विस्तार

एक ओर जहां भारतीय शेयर बाजार नई ऊंचाई पर पहुंच गया है, वहीं बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में पंजीकृत निवेशकों की संख्या भी 13.45 करोड़ के साथ रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। पिछले साल जुलाई से इस साल अब तक 2.5 करोड़ निवेशक खाते बढ़े हैं।

विज्ञापन

इस साल अप्रैल को छोड़ दें तो हर महीने 20 लाख से ज्यादा खाते खुले हैं। कुल खातों की संख्या अप्रैल 2020 में 4.98 करोड़ थी जो अब 13 करोड़ के पार है। यानी तीन वर्षों में करीब ढाई गुना की बढ़त हुई है। इसी अवधि में बीएसई सेंसेक्स भी 26 हजार से करीब ढाई गुना बढ़कर 64 हजार के पार पहुंच गया है।
विज्ञापन


22 साल लगे एक करोड़ होने में
बीएसई की शुरुआत 1986 में हुई थी। पहला एक करोड़ खाता का आंकड़ा छूने में 22 साल लगे। 2008 में एक करोड़ का आंकड़ा पहुंचा था। उसके बाद इसमें 14 साल में 11 गुना से ज्यादा की बढ़त आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल में सेंसेक्स का 20 फीसदी का फायदा
एक साल में सेंसेक्स ने 20 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले साल जून में यह 53,177 पर था जो अब 64 हजार के पार है। पिछले साल जून से अब तक म्यूचुअल फंड ने बाजार में 1.26 लाख करोड़ का निवेश किया जबकि विदेशी निवेशकों ने 1.1 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया है।


स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के सीआईओ अमित पमनानी का कहना है कि  भारतीय अर्थव्यवस्था अच्छा प्रदर्शन कर रही है। चौथी तिमाही के कंपनियों के बेहतर परिणाम आए हैं। शेयर बाजार ने सोना, एफडी, म्यूचुअल फंड से अच्छा रिटर्न दिया है। इसे देखते हुए निवेशक बाजार में आ रहे हैं।

ऐसे बढ़े निवेशक खाते

  • 9 करोड़ 15 दिसंबर, 2021
  • 10 करोड़ 16 मार्च, 2022
  • 11 करोड़ 18 जुलाई, 2022
  • 12 करोड़ 13 दिसंबर, 2022
  • 13 करोड़ 3 मई, 2023

इन राज्यों में ज्यादा खाता

  • महाराष्ट्र 2.65 करोड़
  • यूपी 1.31 करोड़
  • गुजरात 1.31 करोड़
  • राजस्थान 78.16 लाख
  • कर्नाटक 74.44 लाख

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed