फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   NTPC Acquires MCD’s 26% Stake in JV Firm, Makes NEWS a Wholly-Owned Subsidiary

MCD: दिल्ली नगर निगम की 26 फीसदी हिस्सेदारी खरीदकर एनटीपीसी ने न्यूज पर पूरा नियंत्रण हासिल किया, जानिए सबकुछ

Thu, 07 May 2026 08:13 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 07 May 2026 08:13 PM IST
सार

NTPC ने दिल्ली नगर निगम की 26% हिस्सेदारी खरीदकर NTPC EDMC Waste Solutions को पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बना लिया। जानिए इस डील का वेस्ट-टू-एनर्जी कारोबार पर क्या असर पड़ेगा।

विज्ञापन
NTPC Acquires MCD’s 26% Stake in JV Firm, Makes NEWS a Wholly-Owned Subsidiary
एमसीडी एनटीपीसी डील - फोटो : amarujala.com

विस्तार

सरकारी बिजली कंपनी ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की 26% हिस्सेदारी खरीदकर संयुक्त उद्यम कंपनी एनटीपीसी ईडीएमसी वेस्ट सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड (NEWS) पर पूरा नियंत्रण हासिल कर लिया है। इस अधिग्रहण के बाद न्यूज अब एनटीपीसी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन गई है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसने एमसीडी और न्यूज के साथ 11 जून 2019 के संयुक्त उद्यम समझौते को समाप्त करने और एमसीडी की हिस्सेदारी खरीदने के लिए समझौता किया है। 

विज्ञापन

कितनी हिस्सेदारी खरीदी गई?

अब तक न्यूज में एनटीपीसी की 74% और एमसीडी की 26% हिस्सेदारी थी। एनटीपीसी ने एमसीडी के पास मौजूद 52,000 इक्विटी शेयर खरीदे हैं। प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 10 रुपये है। इस तरह कुल अधिग्रहण लागत 5.20 लाख रुपये रही। कंपनी के अनुसार, इस खरीद को एनटीपीसी बोर्ड और एमसीडी की हाउस ऑफ कॉरपोरेशन से मंजूरी मिल चुकी है। 

विज्ञापन

क्या काम करती है न्यूज कंपनी?

न्यूज की स्थापना 1 जून 2020 को की गई थी। यह कंपनी दिल्ली में वेस्ट मैनेजमेंट और कचरे से ऊर्जा उत्पादन कारोबार में काम करती है। कंपनी का रजिस्टर्ड ऑफिस दिल्ली में है। यह संयुक्त उद्यम उस समय बनाया गया था जब पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) और एनटीपीसी ने मिलकर कचरा प्रबंधन और स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में काम शुरू करने का फैसला किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एनटीपीसी की रणनीति पर क्या संकेत?

विशेषज्ञों के अनुसार, इस कदम से एनटीपीसी को वेस्ट-टू-एनर्जी बिजनेस में स्वतंत्र फैसले लेने और परियोजनाओं के संचालन को अधिक तेज़ी से आगे बढ़ाने में मदद मिल सकती है। साथ ही कंपनी अपने ग्रीन और सस्टेनेबल एनर्जी पोर्टफोलियो को मजबूत करने की दिशा में भी आगे बढ़ रही है।



भारत में शहरी कचरे के बढ़ते स्तर और स्वच्छ ऊर्जा की मांग के बीच वेस्ट-टू-एनर्जी सेक्टर को भविष्य के अहम क्षेत्रों में माना जा रहा है। ऐसे में एनटीपीसी का यह कदम कंपनी की दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed