{"_id":"66fffb4fe2a6e1432702e90b","slug":"nse-former-chief-vikram-limaye-others-settled-tap-system-case-with-sebi-pay-rs-643-cr-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"SEBI: एनएसई, इसके पूर्व प्रमुख विक्रम लिमये व अन्य ने टीएपी मामला निपटाया, 643 करोड़ रुपये का भुगतान","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
SEBI: एनएसई, इसके पूर्व प्रमुख विक्रम लिमये व अन्य ने टीएपी मामला निपटाया, 643 करोड़ रुपये का भुगतान
Fri, 04 Oct 2024 07:57 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 04 Oct 2024 07:57 PM IST
सार
SEBI: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई), इसके पूर्व प्रमुख विक्रम लिमये और आठ अन्य ने शुक्रवार को बाजार नियामक सेबी के साथ एक्सचेंज की टीएपी (ट्रेडिंग एक्सेस प्वाइंट) प्रणाली की खामियों को दूर करने में कथित विफलता से जुड़ा मामला निपटा लिया है।
विज्ञापन
सेबी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई), इसके पूर्व प्रमुख विक्रम लिमये और आठ अन्य ने शुक्रवार को बाजार नियामक सेबी के साथ एक्सचेंज की टीएपी (ट्रेडिंग एक्सेस प्वाइंट) प्रणाली की खामियों को दूर करने में कथित विफलता से जुड़ा मामला निपटा लिया है। इस निपटारे के लिए 643 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन
यह अब तक की सबसे बड़ी निपटान राशि में एक है। इस निपटारे से एनएसई की बहुप्रतीक्षित आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) का मार्ग प्रशस्त होगा। जिसमें इस विवाद के कारण विलंब हो रहा था। इस मामले को "तथ्यों के निष्कर्षों और कानून के निष्कर्षों को स्वीकार या अस्वीकार किए बिना, एक समझौता आदेश के माध्यम से" सुलझा लिया गया।
विज्ञापन
एनएसई और लिमये के अलावा मामले को सुलझाने वालों में उमेश जैन जीएम शेनॉय, नारायण नीलकांतन, वीआर नरसिम्हन, कमला के, नीलेश तिनैकर, आर नंदकुमार और मयूर सिंधवाड शामिल हैं।
विज्ञापन