फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   NPS Atal Pension Yojana subscriber base rose to 507 lakh by Feb end dats shows increase of 22 percent yoy

इजाफा: एनपीएस-अटल पेंशन योजना के ग्राहकों की संख्या पांच करोड़ के पार, फरवरी के अंत तक 22 फीसदी वृद्धि

Fri, 11 Mar 2022 11:50 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 11 Mar 2022 11:50 AM IST
सार

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) और अटल पेंशन योजना के तहत विभिन्न सरकारी पेंशन योजनाओं में ग्राहकों की संख्या फरवरी के अंत में 2022 तक लगभग 22.31 प्रतिशत बढ़कर 5.07 करोड़ हो गई है।

विज्ञापन
NPS Atal Pension Yojana subscriber base rose to 507 lakh by Feb end dats shows increase of 22 percent yoy
अटल पेंशन योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) और अटल पेंशन योजना के तहत विभिन्न सरकारी पेंशन योजनाओं में ग्राहकों की संख्या फरवरी के अंत में 2022 तक लगभग 22.31 प्रतिशत बढ़कर 5.07 करोड़ हो गई है। एनपीएस और अटल पेंशन योजना (एपीवाई) के तहत प्रबंधन वाली कुल परिसंपत्तियां भी 28.21 प्रतिशत बढ़कर 7,17,467 करोड़ रुपये हो गईं।

विज्ञापन


केंद्रीय कर्मचारियों की संख्या में इजाफा
पीएफआरडीए की ओर जारी बयान में कहा गया कि इससे पिछले साल फरवरी 2021 के अंत में यह संख्या 4 करोड़ 14.70 लाख थी। इस तरह पेंशन योजनाओं में शामिल लोगों की संख्या एक साल पहले की तुलना में 22.31 प्रतिशत बढ़ी है। पेंशन नियामक के मुताबिक, एनपीएस में शामिल केंद्र सरकार के कर्मचारियों की संख्या फरवरी अंत तक करीब पांच प्रतिशत की वृद्धि के साथ 22.75 लाख हो गई। वहीं, राज्य सरकारों के कर्मचारियों की संख्या 9.22 प्रतिशत बढ़कर 55.44 लाख हो चुकी है। 
विज्ञापन


युवा सब्सक्राइबरों की संख्या तेजी से बढ़ी 
आर्थिक सर्वेक्षण 2021-2022 के अनुसार, सामने आया है कि युवा रिटारमेंट के लिए बचत को लेकर अधिक गंभीर हो गए हैं। यही कारण है कि अटल पेंशन योजना (एपीवाई) की सदस्यता 18 से 25 आयु वर्ग में बढ़ी है। सर्वेक्षण के अनुसार, सितंबर 2021 तक, 43 फीसदी से अधिक ग्राहक 18 से 25 वर्ष की आयु के थे, जो मार्च 2016 के 29 फीसदी की तुलना में कहीं ज्यादा थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed