फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   NPCI will start facility of sending Rs five lakh to your bank account without adding beneficiary

NPCI: लाभार्थी को जोड़े बिना बैंक खाते में भेज सकेंगे पांच लाख रुपये तक, जल्द शुरू होगी सुविधा

Wed, 18 Oct 2023 06:09 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 18 Oct 2023 06:09 AM IST
सार

एनपीसीआई ने कहा, इस नई व्यवस्था को थोक और खुदरा लेनदेन के साथ कॉरपोरेट तक भी बढ़ाया जा सकता है। अब ऊपरी सीमा एक बैंक से दूसरे बैंक में उनकी नीतियों के आधार पर अलग-अलग होगी। नई सुविधा में प्रेषक को बैंक के रिकॉर्ड में नाम को दोबारा जांचने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
NPCI will start facility of sending Rs five lakh to your bank account without adding beneficiary
एनपीसीआई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आने वाले समय में आप लाभार्थी को जोड़े बिना 5 लाख रुपये तक एक बैंक खाते से दूसरे खाते में भेज सकेंगे। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) जल्द यह सुविधा ला रहा है। इसके लिए उसने आईएमपीएस को सरल बनाया है।

विज्ञापन

एनपीसीआई ने कहा, पैसे भेजने के लिए लाभार्थी के मोबाइल नंबर व उसके बैंक का दर्ज नाम का उपयोग कर सकते हैं। एनपीसीआई ने हाल में कहा कि मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग जैसे बैंकिंग चैनलों पर आईएमपीएस उपयोगकर्ता अब केवल लाभार्थी का मोबाइल नंबर और बैंक का नाम दर्ज कर लेनदेन कर सकेंगे। इसमें वास्तविक समय पर लाभार्थी के नाम का सत्यापन होगा। हालांकि, बैंकों ने अभी तक इस नई सुविधा को शुरू नहीं किया है। 

विज्ञापन

थोक-खुदरा लेनदेन के साथ कॉरपोरेट तक विस्तार
एनपीसीआई ने कहा, इस नई व्यवस्था को थोक और खुदरा लेनदेन के साथ कॉरपोरेट तक भी बढ़ाया जा सकता है। अब ऊपरी सीमा एक बैंक से दूसरे बैंक में उनकी नीतियों के आधार पर अलग-अलग होगी। नई सुविधा में प्रेषक को बैंक के रिकॉर्ड में नाम को दोबारा जांचने में मदद मिलेगी। यह सुनिश्चित होगा कि भुगतान सही लाभार्थी को किया गया है। प्रेषक पैसा भेजने से पहले लाभार्थी का नाम देख सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं दो तरीके
आईएमपीएस के तहत दो प्रकार से भुगतान की मंजूरी है। पहले तरीके में आपको पैसे भेजने के लिए बैंक खाता संख्या, बैंक का नाम और बैंक के आईएफएससी कोड का उपयोग करना होता है। दूसरे तरीके में एक बैंक खाते से दूसरे खाते में पैसे भेजते समय लाभार्थी की पहचान करने के लिए मोबाइल नंबर और मोबाइल मनी आइडेंटिफायर (एमएमआईडी) का उपयोग करना होता है। एमएमआईडी एक सात अंकों का नंबर है, जो बैंक अपने ग्राहक को जारी करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed