फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Nivesh Mantra: You can get better returns on fixed deposits in the long time

निवेश मंत्रा: फिक्स्ड डिपॉजिट पर उच्च ब्याज पाने का अंतिम मौका, लंबी अवधि में मिल सकता है बेहतर लाभ

Mon, 03 Mar 2025 04:09 AM IST
शिव शुक्ला अजीत सिंह
अजीत सिंह Published by: शिव शुक्ला Updated Mon, 03 Mar 2025 04:09 AM IST
सार

आरबीआई की ओर से रेपो दर में कटौती करने के करीब एक माह बाद बैंकों ने जमा पर ब्याज दरें घटानी शुरू कर दी हैं। इससे जमाकर्ताओं के पास उच्च ब्याज पर फिक्स्ड डिपॉजिट करने का अंतिम मौका है। इसका गणित बताती अजीत सिंह की रिपोर्ट-

विज्ञापन
Nivesh Mantra: You can get better returns on fixed deposits in the long time
FD। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरबीआई  ने दो साल बाद फरवरी में रेपो दर को 0.25 फीसदी घटाया था। इसके बाद से अब तक करीब एक महीने तक बैंकों ने कर्ज और जमा दोनों पर ब्याज दरों को जस का तस रखा था। हालांकि, अब कर्ज और जमा पर ब्याज दरें घटनी शुरू हो गई हैं। इसके बावजूद कई बैंक अब भी जमा पर ऊंची ब्याज दर दे रहे हैं। ऐसे में अगर आप बाजार की इस भारी गिरावट में सुरक्षित और अच्छे ब्याज पर पैसा जमा करना चाहते हैं तो यह संभवत: अंतिम मौका है। कई बैंक 7 से लेकर 9 फीसदी तक ब्याज दे रहे हैं। वरिष्ठ नागरिकों को इससे भी ज्यादा ब्याज मिल रहा है।

विज्ञापन


ये बैंक दे रहे 8.05 फीसदी तक ब्याज
बंधन बैंक एक साल के एफडी पर इस समय 8.05 फीसदी ब्याज दे रहा है। इंडसइंड बैंक इसी अवधि के लिए 7.75 फीसदी ब्याज दे रहा है। यस बैंक जहां 7.75 फीसदी दे रहा है, आरबीएल बैंक भी इसी दर से एफडी कर रहा है। कर्नाटक बैंक 7.25 फीसदी ब्याज दे रहा है। डीसीबी बैंक इन सबसे कम 7.1 फीसदी ब्याज की पेशकश कर रहा है। अलग-अलग अवधि पर एचडीएफसी बैंक 7.4 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 7.25 फीसदी, कोटक महिंद्रा 7.4 फीसदी और फेडरल बैंक 7.5 फीसदी ब्याज दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 फीसदी अधिक मिल रहा है। एसबीआई की ब्याज दर 7 से 7.5 फीसदी, बैंक ऑफ बड़ौदा की 7.15 फीसदी और यूनियन बैंक की 7.30 फीसदी है।
विज्ञापन


लंबी अवधि में मिल सकता है बेहतर लाभ
लंबी अवधि में ब्याज दरों में 0.50 फीसदी का अंतर ब्याज आय में काफी वृद्धि कर सकता है। यदि आपकी कुल एफडी रकम 10 लाख है और कोई बैंक 0.50 फीसदी ज्यादा ब्याज दे रहा है तो इसका मतलब कि आप साल में 5,000 रुपये की अतिरिक्त कमाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफडी पर ले सकते हैं ओवरड्राफ्ट की सुविधा
आप एफडी के एवज में ओवरड्राफ्ट सुविधा ले सकते हैं। ज्यादातर बैंक एफडी रकम की तुलना में 70 फीसदी का ओवरड्राफ्ट देते हैं। उदाहरण... अगर एफडी 5 लाख का है और बैंक 70 फीसदी तक ओवरड्राफ्ट सुविधा दे रहा है तो आप 3.5 लाख तक की क्रेडिट सीमा प्राप्त कर सकते हैं।


एफडी को रिन्यूअल करने पर ओवरड्राफ्ट सुविधा भी रिन्यू हो जाती है। इसलिए, ओवरड्राफ्ट सुविधा का लाभ उठाने के लिए दोबारा दस्तावेजीकरण प्रक्रिया नहीं करनी होती है। निवेश सलाहकार अर्चना पांडे ने कहा कि जो लोग वर्तमान अनिश्चितता के माहौल में सुरक्षित और ठीक-ठाक ब्याज पाना चाहते हैं, वे इस समय अपने पैसे को एक साल के लिए एफडी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed