फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   NITI Aayog's roadmap to boost chemical industry, target of net zero imports by 2030

NITI Aayog: रसायन उद्योग को गति देने के लिए नीति आयोग का रोडमैप, 2030 तक नेट जीरो आयात का लक्ष्य

Mon, 07 Jul 2025 02:47 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Mon, 07 Jul 2025 02:47 PM IST
सार

नीति आयोग ने रसायन उद्योग को मजबूत करने के लिए सात रणनीतिक हस्तक्षेप का सुझाव दिया है। इसका लक्ष्य 2030 तक वैश्विक रसायन खपत में भारत की हिस्सेदारी  5 से 6 प्रतिशत और 2040 तक 10 से 12 प्रतिशत बढ़ाना है। 

विज्ञापन
NITI Aayog's roadmap to boost chemical industry, target of net zero imports by 2030
नीति आयोग - फोटो : ANI

विस्तार

भारत का रसायन उद्योग में मजबूत वृद्धि की संभावनाएं बन रही हैं। इसे समर्थन देने किए भारत सरकार की नीति आयोग ने सात प्रमुख नीतिगत हस्तक्षेपों की सिफारिश की है। इसका उद्देश्य वैश्विक रसायन मूल्य श्रृंखला में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाना है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Report: मौसमी उत्पादों की मांग घटी, कम गर्मी और समय से पहले मानसून ने डाला असर

विज्ञापन

नीति आयोग की रिपोर्ट 

नीति आयोग की जुलाई 2025 की रिपोर्ट "पावरिंग इंडियाज पार्टिसिपेशन इन ग्लोबल वैल्यू चैंस" के अनुसार भारत वैश्विक रसायन खपत में लगभग 3 से 3.5 प्रतिशत का योगदान करता है। इसे 2030 तक 5 से 6 प्रतिशत और 2040 तक 10 से 12 प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

आयात पर निर्भरता है कि बड़ी चुनौती 

रिपोर्ट में कहा गया कि वैश्विक रसायन बाजार में भारत की उपस्थिति लगातार बढ़ रही है। इस क्षेत्र में विकास के मजबूत आधार मौजूद हैं। हालांकि एक बड़ी चुनौती को भी रेखांकित किया गया है। देश अब भी रसायनों का शुद्ध आयातक है और इसका व्यापार घाटा लगभग 31 अरब डॉलर है। आयात पर यह भारी निर्भरता घरेलू उत्पादन क्षमताओं की कमी को दर्शाता है। 

नीति आयोग का मानना है कि भारत इन चुनौतियों को दूर करके 2030 तक नेट जीरो इंपोर्टर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकता है। 

सात रणनीतिक हस्तक्षेप

  1.  बुनियादी ढांचे का विकास, खासतौर पर रसायन उद्योग के लिए बंदरगार सुविधाओं को उन्नत करना शामिल है। 
  2. रासायनिक निर्माताओं को समर्थन देने के लिए ऑपेक्स सब्सिडी जैसे उत्पादन आधारित प्रोत्साहन देना। 
  3. लक्षित नवाचारों के लिए एक समर्पित अनुसंधान एवं विकास निधी फंड की स्थापना करना।
  4. मुक्त व्यापार समझौते को संशोधित करके अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने का सुझाव दिया गया, ताकि रसायन उद्योग को लाभ हो। 
  5. कारोबार को सुगम बनाना, इसमें पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखते हुए पर्यावरणीय मंजूरी जैसे प्रक्रियाओं को सरल बनाना शामिल है।
  6. उद्योग की जरूरतों के अनुरूप कार्यबल प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभा और कौशल उन्नयन की आवश्यकता पर बल देना। 
  7. संस्थागत सुधार, विभिन्न सरकारी विभागों और एजेंसियों में नियामक प्रक्रियाओं को सुचारू बनाना। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed