फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   NITI Aayog ceo Amitabh Kant says Government will make more reforms to make services easier, read business news

नीति आयोग : अमिताभ कांत ने कहा- सेवाएं आसान बनाने के लिए और सुधार करेगी सरकार, पढ़ें बिजनेस की खबरें

Tue, 14 Dec 2021 05:19 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 14 Dec 2021 05:19 AM IST
सार

सीआईआई के कार्यक्रम में कांत ने कहा कि निजी क्षेत्र का काम संपत्ति बढ़ाना है, जबकि सरकार सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर देगी। हमारा लक्ष्य देश को निर्यात क्षेत्र में प्रतिस्पर्धी बनाना है। पर्यावरण के लिए हरित ऊर्जा को बढ़ावा देंगे।

विज्ञापन
NITI Aayog ceo Amitabh Kant says Government will make more reforms to make services easier, read business news
amitabh kant

विस्तार

नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने कहा है कि सेवाओं को आसान व सरल बनाने के लिए सरकार विभिन्न क्षेत्रों में सुधारों को आगे भी जारी रखेगी। सीआईआई के कार्यक्रम में कांत ने कहा कि निजी क्षेत्र का काम संपत्ति बढ़ाना है, जबकि सरकार सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर देगी। हमारा लक्ष्य देश को निर्यात क्षेत्र में प्रतिस्पर्धी बनाना है। पर्यावरण के लिए हरित ऊर्जा को बढ़ावा देंगे। आइए जानते हैं बिजनेस की खास खबरें...

विज्ञापन

नवंबर में खाद्य तेलों का आयात 6% बढ़ा

खाद्य तेल संगठन ने सोमवार को कहा, नवंबर में कुल आयात 6% बढ़कर 11.73 लाख टन हो गया है। सोयाबीन तेल में सबसे ज्यादा उछाल आया, पिछले साल के 2,50,784 टन से बढ़कर 474,160 टन पहुंच गया। वहीं, कच्चे पाम तेल का आयात 5.89 लाख टन से घटकर 4.77 लाख टन पर आ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वेदांता ने वापस लिया पूर्ववर्ती कर मामला

वेदांता समूह ने 20,495 करोड़ के पूर्ववर्ती कर मामले में दिल्ली हाईकोर्ट और अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता न्यायाधिकरण से अपील वापस ले ली है। कंपनी ने बताया कि सरकार के पूर्ववर्ती कर कानून बदलने के बाद विवाद खत्म हो गया। वेदांता ने ब्रिटेन की केयर्न एनर्जी की भारतीय इकाई को खरीदा था। 

विज्ञापन

सुरक्षित कारों को ज्यादा तरजीह दे रहे ग्राहक

ग्राहकों में कम दाम के साथ सुरक्षित कारों की पसंद बढ़ रही है। मोबिलिटी आउटलुक ने 2.7 लाख लोगों पर किए सर्वे में कहा, ग्राहक अब सुरक्षित कारों के लिए 30 हजार रुपये तक ज्यादा खर्च करने को तैयार हैं। हालांकि, 27 फीसदी लोगों ने सुरक्षा रेटिंग के प्रति अनभिज्ञता जताई यह चिंता का विषय है। 

बीकेटी व माई ट्यूशन एप देंगी 5,000 जॉब

टायर निर्माता कंपनी बीकेटी अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए अगले दो साल में 2,500 करोड़ रुपये निवेश करेगी। इससे 2,000 से ज्यादा रोजगार पैदा होंगे। इसके अलावा एजुकेशन टेक स्टार्टअप 90प्लस माई ट्यूशन एप ने भी 2022-23 तक देशभर में 3,000 से ज्यादा भर्तियां करने की बात कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed