फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Nirmala Sitharaman says that India should become major investment hotspot as government has taken steps in that direction

दुनिया में निवेश का एक प्रमुख केंद्र बन सकता है भारत, सरकार ने उठाए कदम: निर्मला सीतारमण

Mon, 23 Nov 2020 05:03 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 23 Nov 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
Nirmala Sitharaman says that India should become major investment hotspot as government has taken steps in that direction
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : पीटीआई

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारत दुनिया में निवेश का एक प्रमुख केंद्र या हॉटस्पॉट बन सकता है। उन्होंने सोमवार को भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित एक वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार भारत को निवेश का केंद्र बनाने की दिशा में कदम उठा रही है। 

विज्ञापन


सुधारों का जिक्र करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि इन्हें जारी रखा जाएगा। उन्होंने भविष्य में कुछ और बड़े सुधारों का भी संकेत दिया। सीतारमण ने स्पष्ट किया कि सुधारों की रफ्तार को कायम रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि बड़े स्तर पर कुछ और सुधारों के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सीतारमण की घोषणाओं से मिलेगा बढ़ावा- पीएम मोदी
मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा की गई घोषणाएं समय से उठाए गए कदम हैं और उनसे अर्थव्यवस्था में मांग को बढ़ावा मिलेगा। निर्मला सीतारमण ने अवकाश यात्रा रियायत (एलटीसी) के बदले नकद भुगतान और त्योहारों के मौसम में उपभोक्ता मांग को प्रोत्साहित करने व अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए सरकारी कर्मचारियों को 10,000 रुपये के अग्रिम भुगतान की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया था कि, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी की घोषणाएं समय से उठाए गए कदम हैं जिनसे उपभोक्ता व्यय और धारणा को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही पूंजीगत व्यय को भी बढ़ावा मिलेगा। इन कदमों से हमारी अर्थव्यवस्था में मांग को भी बढ़ावा मिलेगा। 


अर्थव्यवस्था में तेजी के संकेत
पिछले महीने निर्मला सीतारमण ने कहा था कि अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में तीव्र गति से सुधार के संकेत मिल रहे हैं। यह सरकार के कोविड-19 से प्रभावित आर्थिक वृद्धि को पटरी पर लाने के लिए किए गए उपायों का परिणाम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed