फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   nirmala sitharaman advice to cbdt officers, work like a bee

जैसे मधुमक्खी निकालती है शहद, वैसे ही आयकर अधिकारी करें टैक्स वसूलीः वित्त मंत्री

Wed, 24 Jul 2019 10:51 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 24 Jul 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
nirmala sitharaman advice to cbdt officers, work like a bee
nirmala sitharaman - फोटो : Twitter

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आयकर अधिकारियों से टैक्स वसूली करने के लिए मधुमक्खियों की तरह काम करने की सलाह दी है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि टैक्स वसूली के लिए कई तरह के रास्ते हैं, जिनमें से मधुमक्खी वाला रास्ता भी अपनाया जा सकता है। 

विज्ञापन

करदाता को न मिले सजा

आयकर दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि टैक्स वसूलने के साथ ही सही करदाता को सजा न मिले। बल्कि जिस तरह बिना फूल को नुकसान पहुंचाए मधुमक्खी शहद निकाल लेती है, उसी तरह टैक्स इकट्ठा करने के लिए रास्ता निकालना चाहिए।

विज्ञापन

सिस्टम से खेलने वालों पर पैनी नजर

वित्त मंत्री ने कहा कि जो लोग विभाग को समय पर टैक्स का भुगतान नहीं कर रहे हैं, उन पर पैनी नजर रखने की जरूरत है। ऐसे लोगों के लिए इलेक्ट्रॉनिक तरीका या फिर डेटा माइनिंग तरीका अपनाने से परहेज नहीं करना चाहिए। मैं आपके साथ हूं यदि आप सच में ऐसे लोगों पर सख्ती रखना चाहते हैं। अगर आप सिस्टम के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों पर नकेल कसवाना चाहते हैं, तो मैं पूरी तरह आपके साथ हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

टैक्स देना सजा नहीं

वित्त मंत्री ने जोर देते हुए कहा कि करदाताओं को कर भुगतान को सजा के रूप में नहीं बल्कि उनकी तरफ से देश निर्माण में दिए जाने वाले योगदान के रूप में लेना चाहिए। उन्होंने कर चोरी करने वालों को पकड़ने के लिए राजस्व विभाग की तीनों जांच इकाइयों से आपस में सूचनाओं को साझा करने को भी कहा। 

करोड़पतियों पर ज्यादा टैक्स लगाना जरूरी

अधिक कमाई करने वाले व्यक्तियों पर ऊंची दर से कर लगाने को उचित ठहराते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि यह सजा के तौर पर नहीं लिया जाता है बल्कि इसके पीछे सोच यह है कि जो अधिक कमाते हैं, वे देश निर्माण में अधिक योगदान कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘हम अधिक कमाई करने वालों को दंडित नहीं कर रहे। हम आय या संसाधन का बेहतर वितरण करना चाहते हैं और इसके लिए कर संग्रह की जरूरत है।’ सीतारमण ने कहा, ‘देश अधिक कर लेता है क्योंकि हम उन लोगों के बीच इसका वितरण करना चाहते हैं जो अपने लिए उस तरह से कमाई करने में असमर्थ हैं।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed