फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   nirav modi was having 1.8 billion dollar networth before pnb scam, was in forbes list

110 अरब की संपत्ति का मालिक था पीएनबी घोटाले का मुख्य आरोपी नीरव मोदी

Wed, 20 Mar 2019 03:46 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 20 Mar 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
nirav modi was having 1.8 billion dollar networth before pnb scam, was in forbes list
पीएनबी में हुए 13 हजार करोड़ के घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी को आखिरकार लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया है। घोटाला करने से पहले हीरा कारोबार में नीरव मोदी और उसकी कंपनी फायर स्टार डायमंड की पूरी दुनिया में तूती बोलती थी। 
विज्ञापन


49 वर्षीय नीरव मोदी दुनिया की डायमंड कैपिटल कहे जाने बेल्जियम के एंटवर्प शहर के मशहूर डायमंड ब्रोकर परिवार से ताल्लुक रखता है। तीसरी पीढ़ी का यह कारोबारी कभी ज्वेलरी डिजाइनर नहीं बनना चाहता था। 
विज्ञापन

संगीत में थी नाम कमाने की इच्छा

नीरव मोदी की संगीत में नाम कमाने की इच्छा थी क्योंकि उसे लगता था कि इसके जरिए लोगों को अंदर बदलाव लाया जा सकता है। लेकिन एक दोस्त के कहने पर उसने पहली ज्वेलरी डिजाइन की और उसकी खुशी देखकर उन्हें इसी काम को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली ज्वेलरी बनाने के लिए गया था मॉस्को

उस दोस्त के कहने पर उन्होंने जो पहली इयरिंग्स डिजाइन की थी, उसमें जड़े हीरों की तलाश में कई शहरों में भटका था और खोज पूरी हुई मॉस्को में। उन हीरों को देखकर उसके दोस्त की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। यहीं से उसके हीरा कारोबारी और डिजाइनर बनने की कहानी शुरू हुई। घोटाला करने और भगोड़ा घोषित होने  से पहले  वे उस एकमात्र भारतीय ज्वेलरी ब्रांड का मालिक था जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित था। 

nirav modi was having 1.8 billion dollar networth before pnb scam, was in forbes list

हॉलीवुड में थी मांग

उनके डिजाइन किए गए गहने हॉलीवुड की हस्तियों से लेकर देशी धनकुबेरों की पत्नियों के शरीर की शोभा बढ़ाते थे। उसके द्वारा डिजाइन किया गया गोलकोंडा नेकलेस 2010 में हुई नीलामी में 16.29 करोड़ में बिका था, जबकि 2014 में एक नेकलेस 50 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ था।

फोर्ब्स सूची में आया था नाम

अमेरिका के मशहूर वार्टन स्कूल की पढ़ाई बीच में छोड़ने वाले नीरव मोदी के नाम से उनका ज्वेलरी ब्रांड इतना मशहूर था कि उसके दम पर वे फोर्ब्स की भारतीय धनकुबेरों की 2017 की सूची में 85वें नंबर पर मौजूद था। उसकी घोटाले से पहले हैसियत 1.73 अरब डॉलर (लगभग 110 अरब रुपये) था और उनकी कंपनी का राजस्व 2.3 अरब डॉलर (लगभग 149 अरब रुपये) था।

नीरव ने अपने नाम से ज्वेलरी ब्रांड की स्थापना 2010 में की थी। दिल्ली, न्यूयार्क, मुंबई, लंदन और हांगकांग सहित पूरी दुनिया में उनके 16 ज्वेलरी स्टोर थे। वर्ष 2015 तक वे 100 स्टोर खोलना चाहते ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed