{"_id":"656b2342fcf41a7e6307b88b","slug":"nia-raids-multiple-locations-in-up-and-three-other-states-to-bust-fake-currency-racket-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fake Currency: NIA ने जाली नोटों के रैकेट का किया भंडाफोड़; यूपी समेत चार राज्यों में छापेमारी, ये चीजें जब्त","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Fake Currency: NIA ने जाली नोटों के रैकेट का किया भंडाफोड़; यूपी समेत चार राज्यों में छापेमारी, ये चीजें जब्त
Sat, 02 Dec 2023 06:00 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Sat, 02 Dec 2023 06:00 PM IST
सार
Fake Currency: एनआईए अधिकारियों ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 120B, 489B, 489C और 489D के तहत 24 नवंबर को दर्ज एक मामले (RC-02/2023/NIA/BLR) की जांच के तहत यह छापेमारी की गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ANI
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने देश के विभिन्न हिस्सों में चल रहे जाली नोटों के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई के दौरान उत्तर प्रदेश समेत देश के चार राज्यों में हुई छापेमारी में नकली नोट, करेंसी प्रिंटिंग पेपर, प्रिंटर और डिजिटल गैजेट जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
एनआईए अधिकारियों ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 120B, 489B, 489C और 489D के तहत 24 नवंबर को दर्ज एक मामले (RC-02/2023/NIA/BLR) की जांच के तहत यह छापेमारी की गई।
विज्ञापन
यह मामला संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा सीमा पार एफआईसीएन (Indian Currency Notes) की तस्करी और भारत के विभिन्न राज्यों में इसके प्रसार को बढ़ावा देने के लिए रची गई एक बड़ी साजिश से संबंधित है। एनआईए की टीमों ने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर और महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक में अन्य स्थानों पर छापेमारी की।
विज्ञापन