फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   News of layoffs in Amazon, Ministry of Labor called the company's official to answer

Amazon Layoffs: अमेजन में छंटनी की खबर, श्रम मंत्रालय ने कंपनी के अधिकारी को जवाब देने के लिए बुलाया

Wed, 23 Nov 2022 03:27 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 23 Nov 2022 03:27 PM IST
सार

Amazon Layoffs: ट्विटर और फेसबुक जैसी दिग्गज आईटी कंपनियों में छंटनी की खबरों के बीच अमेजन के मुखिया जेफ बेजोस ने भी अपने यहां बड़ी छंटनी का ऐलान किया कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इस सप्ताह कॉरपोरेट और आईटी क्षेत्र में काम करने वाले लगभग दस हजार लोगों को घर वापस भेजने की योजना बना रहा है।

विज्ञापन
News of layoffs in Amazon, Ministry of Labor called the company's official to answer
Amazon - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अमेजन वैश्विक स्तर पर बड़े पैमाने पर छंटनी की तैयारी कर रही है। छंटनी की यह प्रक्रिया अगले हफ्ते शुरू हो सकती है। कंपनी के इस लेऑफ से भारत में भी बड़े पैमाने पर कंपनी से जुड़े कर्मचारियों के प्रभावित होने का खतरा पैदा हो गया है। इस बीच भारतीय श्रम मंत्रालय ने भी इस पर सख्त रुख अपनाया है। श्रम मंत्रालय की ओर से इस संबंध में नोटिस जारी कर एक बड़े अधिकारी को जवाब देने के लिए बुलाया गया है।

विज्ञापन

अमेजन दस हजार लोगों के छंटनी कर रहा तैयारी

News of layoffs in Amazon, Ministry of Labor called the company's official to answer
Meta, Twitter and Amazon laid-off employees - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

ट्विटर और फेसबुक जैसी दिग्गज आईटी कंपनियों में छंटनी की खबरों के बीच अमेजन के मुखिया जेफ बेजोस ने भी अपने यहां बड़ी छंटनी का ऐलान किया कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इस सप्ताह कॉरपोरेट और आईटी क्षेत्र में काम करने वाले लगभग दस हजार लोगों को घर वापस भेजने की योजना बना रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छंटनी की जद में बड़ी संख्या में भारतीय कर्मचारी भी आएंगे। बता दें कि 31 दिसंबर 2021 तक के आंकड़ों के मुताबिक अमेजन में स्थायी और अस्थायी कर्मचारियों की संख्या करीब 16 लाख थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रम मंत्रालय ने अमेजन के अधिकारी को जवाब देने के लिए बुलाया 

News of layoffs in Amazon, Ministry of Labor called the company's official to answer
Ministry of Labour & Employment - फोटो : Agency (File Photo)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में छंटनी की खबरों के बीच श्रम मंत्रालय ने अमेजन इंडिया के पब्लिक पॉलिसी मैनेजर को जवाब देने के लिए बुलाया है। इस पद पर तैनात स्मिता शर्मा को 23 सितंबर को जवाब देने के लिए तलब किया गया। नोटिस में कहा गया है कि कंपनी के कर्मचारियों को 30 नवंबर की डेडलाइन देकर उनके साथ वॉलेंटरी सैपरेशन प्रोग्राम की डिटेल साझा की गई है। उसे बाद से कर्मचारियों के बीच डर का माहौल है।

विज्ञापन

कर्मचारियों के लिए वॉलेंटरी सेपरेशन प्रोग्राम लेकर आया है अमेजन 

News of layoffs in Amazon, Ministry of Labor called the company's official to answer
jeff bezos

कंपनी की ओर से कर्मचारियों को भेजे गए वीएसपी दस्तावेज में कहा गया है कि कंपनी एक वॉलेंटरी सेपरेशन प्रोग्राम लागू कर रहा है, जिसके तहत एईटी आर्गेनाइजेशन के संबंधित कर्मचारियों को अस्थायी रूप से उपलब्ध है। कंपनी के कर्मचारियों के पास नीचे दिए गए वीएसपी लाभों के बदले स्वेच्छा से नौकरी से इस्तीफा देने की सुविधा उपलब्ध होगी। कंपनी ने इस ऑफर को स्वीकार करने के लिए कर्मचारियों को इस महीने के आखिरी दिन 30 नवंबर तक की सुबह 6 बजकर 30 मिनट (6.30 बजे) तक का समय दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी के कर्मचारियों के बीज इस लेऑफ प्लान के कारण नाराजगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed