फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Newest airline Jettwings gets a green signal for its 'UDAN' in India's northeast skies

Jettwings Airways: पूर्वोत्तर का पहला एयरलाइन उड़ान भरने के लिए तैयार, डीजीसीए से मिली सभी नियामकीय मंजूरी

Wed, 14 Jun 2023 02:49 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 14 Jun 2023 02:49 PM IST
सार

Jettwings Airways: नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से सभी आवश्यक नियामकीय मंजूरियां और एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट (एओसी) प्राप्त करने के बाद जेटविंग्स एयरवेज ने प्रीमियम किफायती सेवाओं की पेशकश करने के लिए टर्बोफैन और टर्बो-प्रोपेल्ड सहित आधुनिक विमानों का बेड़ा पेश करने की योजना बनाई है। 

विज्ञापन
Newest airline Jettwings gets a green signal for its 'UDAN' in India's northeast skies
पूर्वोतर में उड़ान सेवाएं। - फोटो : Twitter : @IAF_MCC

विस्तार

जेटविंग्स एयरवेज ने आज कहा कि उसे सरकार की क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत भारत में अनुसूचित कम्यूटर एयर ट्रांसपोर्ट सेवाओं के परिचालन के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मिल गया है। गुवाहाटी में अपने बेस के साथ एयरलाइन ने शुरुआत में पूर्वोत्तर और पूर्वी क्षेत्रों में कई गंतव्यों के लिए उड़ान योजना के तहत यात्रियों को क्षेत्रीय कनेक्टिविटी प्रदान करने की योजना बनाई है।

विज्ञापन


नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से सभी आवश्यक नियामकीय मंजूरियां और एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट (एओसी) प्राप्त करने के बाद जेटविंग्स एयरवेज ने प्रीमियम किफायती सेवाओं की पेशकश करने के लिए टर्बोफैन और टर्बो-प्रोपेल्ड सहित आधुनिक विमानों का बेड़ा पेश करने की योजना बनाई है। 
विज्ञापन


उड़ान संचालन के लिए मंजूरी मिलने के बाद जेटविंग्स एयरवेज देश में परिचालन करने वाली पूर्वोत्तर क्षेत्र की पहली एयरलाइन बन जाएगी। जेटविंग्स एयरलाइंस के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय आदित्य सिंह ने कहा, "एक बार जब हमें एओसी मिल जाता है, तो हमारा दृढ़ विश्वास है कि हम  पूर्वोत्तर भारत में गहराई से जड़ें जमाने के साथ एक विश्वसनीय और टिकाऊ एयरलाइन सेवाएं उपलब्ध करवा सकेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


जेटविंग्स एयरवेज के चेयरमैन संजीव नारायण ने कहा कि क्षेत्रीय संपर्क में सुधार के सरकार के प्रयासों ने आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और पर्यटन क्षेत्र को बढ़ाने के साथ-साथ कुछ क्षेत्रों के लिए व्यापार में काफी वृद्धि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed