फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   new vande bharat express to be launch on third may

तीन मई से चल सकती है दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस, यह होगा संभावित रूट

Fri, 19 Apr 2019 06:48 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 19 Apr 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
new vande bharat express to be launch on third may

भारतीय रेलवे दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस (टी-18) को मई के पहले हफ्ते में चला सकता है। इसके लिए रूट भी संभवतः तय हो गया है। हालांकि दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में कई तरह के बदलाव भी किए गए हैं, जिससे यात्रियों की यात्रा ज्यादा सुगम हो सकती है। 

विज्ञापन

तीन मई से दौड़ेगा नया रैक

वंदे भारत एक्सप्रेस का नया रैक तीन मई से पटरियों पर दौड़ने लगेगा। इसके लिए नई दिल्ली-हबीबगंज शताब्दी एक्सप्रेस की जगह चलाया जा सकता है। एक अधिकारी ने कहा कि ट्रेन 18 की पहली रैक प्रोटोटाइप थी। फीडबैक के बाद इसमें बदलाव किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन

किए जा रहे हैं यह बदलाव

फीडबैक के मुताबिक रेलवे दूसरे रेक के प्रत्येक कोच में पैंट्री के लिए ज्यादा जगह देगा। ऐसा इसलिए क्योंकि यह ज्यादा लंबा सफर तय करती है, जिससे यात्रियों को दो बार खाना देना होता है और इसके लिए ज्यादा जगह चाहिए होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्थरबाजों से निपटने की व्यवस्था

इस नए रेक में पत्थरबाजों से भी निपटने की पूरी व्यवस्था है। दिल्ली-वाराणसी रूट पर चल रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। अब कांच को टूटने से बचाने के लिए विशेष तरह के फ्रेम लगाए जाएंगे। इससे पत्थर मारने पर भी शीशे टूटेगे नहीं और यात्री भी सुरक्षित रहेंगे। 

new vande bharat express to be launch on third may

आईसीएफ को मिला था यह लक्ष्य

केंद्र सरकार ने आईसीएफ को इस साल 10 वंदे भारत एक्सप्रेस बनाने का लक्ष्य दिया था। हालांकि इस साल मात्र तीन रैक बनने की ही उम्मीद है। तीसरा रैक अक्टूबर और चौथा दिसंबर में मिलेगा। इसके बाद एक फरवरी 2020 में आएगा।

अभी यह है रूट

दिल्ली और वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस 8 घंटे का समय लेती है। ये सुबह 6 बजे नई दिल्ली से निकलती है और दोपहर 2 बजे वाराणसी पहुंच जाती है। उसी दिन दोपहर 3 बजे ये ट्रेन वाराणसी से निकलती है और रात 11 बजे दिल्ली पहुंच जाती है। ट्रेन प्रयागराज और कानपुर स्टेशन पर रूकती है। एसी चेयरकार का किराया 1755 रुपये और एक्जिक्यूटिव चेयर कार का किराया 3300 रुपये है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed