फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   new timings of RTGS service from 26 august by RBI

करोड़ों ग्राहकों के लिए बड़ी खबर,आज से बदल गया RTGS का समय

Mon, 26 Aug 2019 09:26 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 26 Aug 2019 09:26 AM IST
सार

  • आरबीआई ने करोड़ों ग्राहकों के लिए की थी बड़ी घोषणा
  • रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) सिस्टम का समय आज से बदला
  • ग्राहकों के लिए सुबह सात बजे से शुरू होगा RTGS 

विज्ञापन
new timings of RTGS service from 26 august by RBI

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक ( RBI ) ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए आए दिन किसी नई सुविधा का एलान करता रहता है। हाल ही में आरबीआई ने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक और बड़ी घोषणा की थी, जो आज से लागू हो गई है। आरबीआई ने रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) सिस्टम का समय बढ़ा दिया है। अब ग्राहकों के लिए सुबह आठ बजे की बजाय सात बजे से RTGS शुरू होगा। यह नई सुविधा 26 अगस्त 2019 से शुरू हो गई है। इससे पहले ग्राहकों के लिए आरटीजीएस सिस्टम की टाइमिंग सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक था।

विज्ञापन

क्या होता है RTGS ?

RTGS का मतलब है रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट सिस्टम। 'रियल टाइम' का मतलब है तुरंत। मतलब जैसे ही आप पैसा ट्रांसफर करें, कुछ ही देर में वह खाते में पहुंच जाए। आरटीजीएस दो लाख रुपये से अधिक के ट्रांसफर के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

विज्ञापन



यह भी पढ़ें: आपके लिए बेहद लाभदायक है ये सरकारी योजना, हर माह मिलेगी 10,000 रुपये तक की पेंशन
विज्ञापन
विज्ञापन



आरटीजीएस के जरिए जब आप लेनदेन करते हैं तो दूसरे खाते में तुरंत पैसा ट्रांसफर हो जाता है। दूसरे और चौथे शनिवार को, जब बैंक की छुट्टी होती है, तब यह सुविधा भी बंद रहती है। इसके साथ ही रविवार को भी यह सर्विस बंद रहती है। 

निशुल्क किया था RTGS से लेनदेन

छह जून को हुई आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की समीक्षा बैठक में आरबीआई ने आम जनता को बड़ा तोहफा देते हुए रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट और नेशनल इलेक्ट्रिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी) के जरिये होने वाला लेन-देन निशुल्क कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed