फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Net direct tax mop-up falls nearly 4 pc to Rs 6.64 lakh cr this fiscal on higher refunds

Direct Taxes: शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 4% घटकर ₹6.64 लाख करोड़ हुआ, आंकड़े जारी

Tue, 12 Aug 2025 02:50 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 12 Aug 2025 02:50 PM IST
सार

Direct Taxes: सरकार की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार इस वित्तीय वर्ष में अब तक देश का शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 6.64 लाख करोड़ रुपये है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 3.95 प्रतिशत कम है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Net direct tax mop-up falls nearly 4 pc to Rs 6.64 lakh cr this fiscal on higher refunds
tax - फोटो : amar ujala

विस्तार

सरकार की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार इस वित्तीय वर्ष में अब तक देश का शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 6.64 लाख करोड़ रुपये है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 3.95 प्रतिशत कम है। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार यह कमी अधिक रिफंड जारी करने के कारण आई है। प्रत्यक्ष करों में कंपनियों, एकल व्यक्तियों, पेशेवरों और अन्य फर्मों की आमदनी पर लगने वाले टैक्स शामिल हैं। 

विज्ञापन


सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार चालू वित्त वर्ष में 01 अप्रैल से 11 अगस्त तक शुद्ध कॉरपोरेट टैक्स कलेक्शन करीब 2.29 लाख करोड़ रुपये रहा। वहीं नन कॉरपोरेट शुद्ध टैक्स कलेक्शन जिनमें अविभाजित हिंदू परिवारों (HUF) व फर्म्स की आमदनी पर लगने वाले टैक्स शामिल होते हैं, करीब 4.12 लाख करोड़ रुपये रहा। 1 अप्रैल से 11 अगस्त के बीच प्रतिभूति लेनदेन कर (STT) संग्रह 22,362 करोड़ रुपये रहा।
विज्ञापन


कुल शुद्ध संग्रह लगभग 6.64 लाख करोड़ रुपये रहा। यह पिछले वित्तीय वर्ष (2024-25) की इसी अवधि में एकत्रित 6.91 लाख करोड़ रुपये से 3.95 प्रतिशत कम है। इस वित्तीय वर्ष में अब तक जारी रिफंड 10 प्रतिशत बढ़कर 1.35 लाख करोड़ रुपये हो गया। 1 अप्रैल से 11 अगस्त के बीच सकल संग्रह (रिफंड से पहले) 7.99 लाख करोड़ रुपये रहा। यह पिछले वर्ष की समान अवधि के 8.14 लाख करोड़ रुपये से 1.87 प्रतिशत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालू वित्त वर्ष (2025-26) में, सरकार ने प्रत्यक्ष कर संग्रह 25.20 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया है। जो पिछले साल की तुलना में 12.7 प्रतिशत अधिक है। सरकार का लक्ष्य वित्त वर्ष 26 में एसटीटी से 78,000 करोड़ रुपये जुटाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed