फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Net direct tax collection grows 16.45% to over Rs 15.82 lakh crore so far this fiscal, shows Government data

Tax Collection: शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 16.45% बढ़ा, 15.82 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ा

Wed, 18 Dec 2024 04:50 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 18 Dec 2024 04:50 PM IST
सार

Tax Collection: केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों से पता चला है कि 2024-15 में अब तक सरकार द्वारा सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह सालाना आधार पर 20.32 प्रतिशत बढ़कर 19.21 लाख करोड़ रुपये हो गया। आंकड़ों में और क्या है, आइए जानें।

विज्ञापन
Net direct tax collection grows 16.45% to over Rs 15.82 lakh crore so far this fiscal, shows Government data
Tax टैक्स new - फोटो : istock

विस्तार

चालू वित्त वर्ष में अब तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 16.45% बढ़कर 15.82 लाख करोड़ रुपये से अधिक हुआ। सरकार ने बुधवार को इससे जुड़े आंकड़े जारी किए। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों से पता चला है कि 2024-15 में अब तक सरकार द्वारा सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह सालाना आधार पर 20.32 प्रतिशत बढ़कर 19.21 लाख करोड़ रुपये हो गया।

विज्ञापन


पिछले वर्ष की इसी अवधि में सकल कर संग्रह 15.96 लाख करोड़ रुपये था। शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह की बात करें तो यह एक साल पहले की अवधि में जुटाए गए 13.59 लाख करोड़ रुपये से 16.45 प्रतिशत बढ़कर 15.82 लाख करोड़ रुपये हो गया।
विज्ञापन


इस अवधि में रिफंड एक साल पहले की अवधि में 2.37 लाख करोड़ रुपये से 42.49 प्रतिशत बढ़कर 3.38 लाख करोड़ रुपये हो गया। प्रत्यक्ष करों में आम तौर पर कॉर्पोरेट कर, व्यक्तिगत आयकर, प्रतिभूति लेनदेन कर, समानीकरण शुल्क, फ्रिंज लाभ कर, संपत्ति कर, बैंकिंग नकद लेनदेन कर, होटल रसीद कर, ब्याज कर, व्यय कर, संपदा शुल्क और उपहार कर शामिल होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed