फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   NCLAT rejects insolvency plea against Jumbo Finvest, upheld NCLT order; News in Hindi

NCLAT: जंबो फिनवेस्ट के खिलाफ दिवालिया कार्यवाही से एनसीएलएटी का इनकार, NCLT का आदेश रखा बरकरार

Sat, 27 Dec 2025 05:20 PM IST
पवन पांडेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 27 Dec 2025 05:20 PM IST
सार

एनसीएलएटी की दो सदस्यीय बेंच, जिसमें जस्टिस अशोक भूषण और तकनीकी सदस्य बरुन मित्रा शामिल थे, ने कहा कि फाइनेंशियल सर्विस प्रोवाइडर्स के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया शुरू करने के लिए आईबीसी में अलग और विशेष प्रावधान हैं। आम तौर पर ऐसी कार्यवाही नियामक संस्था (जैसे आरबीआई) की पहल पर ही की जा सकती है, न कि किसी सामान्य कर्जदाता की तरफ से।

विज्ञापन
NCLAT rejects insolvency plea against Jumbo Finvest, upheld NCLT order; News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

नेशनल कंपनी लॉ अपीलीय ट्रिब्यूनल (एनसीएलएटी) ने जंबो फिनवेस्ट के खिलाफ दिवालिया कार्यवाही शुरू करने की मांग को खारिज कर दिया है। इसके साथ ही ट्रिब्यूनल ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) के पहले के आदेश को सही ठहराया है। यह मामला इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक से जुड़ा है, जिसने जंबो फिनवेस्ट के खिलाफ इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (आईबीसी) की धारा 7 के तहत याचिका दायर की थी। हालांकि, जयपुर स्थित एनसीएलटी बेंच ने पहले ही इस याचिका को खारिज कर दिया था। एनसीएलटी का कहना था कि जंबो फिनवेस्ट एक फाइनेंशियल सर्विस प्रोवाइडर (एफएसपी) है और ऐसे संस्थानों के खिलाफ सामान्य तरीके से दिवालिया कार्यवाही शुरू नहीं की जा सकती।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Govt Bank: सरकारी बैंकों के विलय में अगले साल तेजी, बनेंगे बड़े बैंक; वैश्विक प्रतिस्पर्धा को मिलेगी मजबूती
विज्ञापन


RBI ने जंबो फिनवेस्ट पर लगाई थीं कई पाबंदियां
इक्विटास बैंक ने इस फैसले को एनसीएलएटी में चुनौती दी। बैंक का तर्क था कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 16 जनवरी 2020 को जंबो फिनवेस्ट पर कई पाबंदियां लगाई थीं। इसके तहत कंपनी को न तो अपना कारोबार बढ़ाने की अनुमति थी और न ही वह सार्वजनिक धन जुटा सकती थी या लोन दे सकती थी। बैंक ने दलील दी कि इन प्रतिबंधों के बाद जंबो फिनवेस्ट को फाइनेंशियल सर्विस प्रोवाइडर नहीं माना जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 अक्तूबर को रद्द हुआ था जंबो फिनवेस्ट का रजिस्ट्रेशन
लेकिन एनसीएलएटी ने इस दलील को स्वीकार नहीं किया। ट्रिब्यूनल ने साफ कहा कि आरबीआई की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों से जंबो फिनवेस्ट की फाइनेंशियल सर्विस प्रोवाइडर की पहचान खत्म नहीं होती। एनसीएलएटी ने यह भी बताया कि जंबो फिनवेस्ट का रजिस्ट्रेशन 14 अक्तूबर को रद्द हुआ था, यानी उस तारीख तक वह एक पंजीकृत एफएसपी थी।

यह भी पढ़ें - 2025 बना विनियमन क्रांति का साल: औपनिवेशिक कानून हटे, इंस्पेक्टर राज खत्म; कारोबार को मिली नई रफ्तार

ट्रिब्यूनल ने यह भी स्पष्ट किया कि सेक्शन सात की याचिका खारिज होने का मतलब यह नहीं है कि इक्विटास बैंक के पास अपने बकाये की वसूली के लिए कोई रास्ता नहीं है। बैंक कानून के तहत उपलब्ध अन्य उपाय अपना सकता है। इस तरह, एनसीएलएटी ने जंबो फिनवेस्ट के पक्ष में फैसला सुनाते हुए एनसीएलटी के आदेश को बरकरार रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed