{"_id":"6424052b275082fec608a237","slug":"nclat-directs-google-to-comply-with-cci-order-deposit-rs-1-337-cr-fine-in-30-days-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Google Fine: गूगल को एनसीएलएटी से लगा झटका, 30 दिन में भरना पड़ेगा 1337.76 करोड़ रुपये का जुर्माना","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Google Fine: गूगल को एनसीएलएटी से लगा झटका, 30 दिन में भरना पड़ेगा 1337.76 करोड़ रुपये का जुर्माना
Wed, 29 Mar 2023 04:43 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 29 Mar 2023 04:43 PM IST
सार
Google Fine: एंड्रायड में अपनी मजबूत स्थिति के दुरुपयोग से जुड़े एक मामले में गूगल पर 1,337.76 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने के सीसीआई के आदेश को एनसीएलटी ने बरकरार रखा है।
विज्ञापन
Google Bard
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने एंड्रायड में अपनी मजबूत स्थिति के दुरुपयोग से जुड़े एक मामले में सीसीआई के आदेश को बरकरार रखा है। सीसीआई ने गूगल पर 1,337.76 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने बुधवार को कंपनी को जुर्माना भरने और आदेश को लागू करने के लिए 30 दिन का समय दिया है।
विज्ञापन
गूगल पर अपने प्रभुत्व का इस्तमाल करते हुए बाजार को प्रभावित करने का आरोप
बीते दिनों भारत में कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा पर नजर रखने वाली एजेंसी कॉम्पिटीशन कमीशन ऑफ इंडिया ने गूगल पर अपने प्रमुत्व का इस्तमाल करते हुए बाजार को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए जुर्माना लगाया था। गूगल ने इस फैसले को एनसीएलएटी के सामने चुनौती दी थी। हालांकि गूगल ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत करार दिया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: सीसीआई ने गूगल पर लगाया आरोप, कहा- ग्राहकों के डाटा पर किया एकाधिकार, कर रहा मोटी कमाई
विज्ञापन
एनसीएलएटी की दो सदस्यीय पीठ ने 30 दिन में जुर्माना राशि जमा करने को कहा
एनसीएलएटी के चेयरमैन न्यायमूर्ति अशोक भूषण और सदस्य आलोक श्रीवास्तव की पीठ ने गूगल को निर्देशों का पालन करने और जुर्माना राशि तीस दिन के भीतर जमा करने को कहा है। एनसीएलएटी की दो सदस्यीय पीठ ने प्रतिस्पर्धा आयोग के आदेश में कुछ संशोधन भी किये हैं। एनसीएलएटी ने गूगल की इस अपील को भी खारिज कर दिया है कि प्रतिस्पर्धा आयोग ने जांच में प्राकृतिक न्याय का उल्लंघन किया है।
Google Fine: गूगल को 1337 करोड़ रुपये के जुर्माने का 10% जमा कराने के निर्देश, NCLAT में होगी अपील पर सुनवाई
पिछले साल 20 अक्तूबर को सीसीआई ने लगाया था गूगल पर जुर्माना
बता दें कि पिछले साल 20 अक्तूबर को सीसीआई ने गूगल को एंड्रॉयड मोबाइल उपकरणों के मामले में अपने प्रभुत्व का लाभ लेते हुए गैर प्रतिस्पर्धी गतिविधियों में शामिल होेने का आरोपी पाया था। सीसीआई ने गूगल पर 1,337.6 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। सीसीआई ने गूगल को अनुचित व्यापार गतिविधियों में शामिल होने से बचने की हिदायत भी दी थी। प्रतिस्पर्धा आयोग के इसी फैसले को अपीलीय न्यायाधिकरण में चुनौती दी गई थी।