फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   National Geographic Lays Off Its Last Remaining Staff Writers: Report

Layoffs: नेशनल जियोग्राफिक ने अपने अंतिम स्टाफ लेखकों को भी हटाया, अब फ्रीलांस लेखकों के भरोसे काम

Thu, 29 Jun 2023 03:19 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 29 Jun 2023 03:19 PM IST
सार

Layoffs in Nat Geo: नेशनल ज्योग्राफिक के वरिष्ठ लेखक क्रेग ए वेल्च ने ट्विटर पर लिखा, "मेरा नया नेशनल ज्योग्राफिक अभी आया है, जिसमें मेरा नवीनतम फीचर शामिल है- यह मेरा 16वां और एक वरिष्ठ लेखक के रूप में आखिरी फीचर है।

विज्ञापन
National Geographic Lays Off Its Last Remaining Staff Writers: Report
नेशनल जियोग्राफिक में छंटनी। - फोटो : Social Media

विस्तार

1888 में पहली बार प्रकाशित होने के एक सदी बाद, नेशनल जियोग्राफिक पत्रिका ने बुधवार को अपने अंतिम स्टाफ लेखकों को कथित तौर पर हटा दिया। 'वाशिंगटन पोस्ट' की खबर के अनुसार अपने प्रतिष्ठित मासिक प्रकाशन में विज्ञान और प्राकृतिक दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विषयों को पाठकों तक पहुंचाने वाली पत्रिका अगले साल न्यूजस्टैंड से भी गायब हो जाएगी। कई संपादकीय सदस्यों की रिपोर्टों और ट्वीट के अनुसार प्रकाशन ने कुल 19 लेखकों का साथ छोड़ दिया है।

विज्ञापन

सीनियर लेखकों ने ट्वीट कर दी जानकारी

नेशनल ज्योग्राफिक के वरिष्ठ लेखक क्रेग ए वेल्च ने ट्विटर पर लिखा, "मेरा नया नेशनल ज्योग्राफिक अभी आया है, जिसमें मेरा नवीनतम फीचर शामिल है- यह मेरा 16वां और एक वरिष्ठ लेखक के रूप में आखिरी फीचर है। नैट जियो अपने सभी स्टाफ लेखकों को निकाल रहा है। मैं बहुत भाग्यशाली रहा हूं। मुझे अविश्वसनीय पत्रकारों के साथ काम करने और महत्वपूर्ण, वैश्विक कहानियां बताने का मौका मिला। यह एक सम्मान की बात है।"

विज्ञापन


पत्रिका की लेखिका और संपादक नीना स्ट्रोचलिक ने भी ट्विटर पर नौकरियों में कटौती की खबर दी। उन्होंने लिखा, ''@NatGeo यह शानदार प्रदर्शन रहा। मेरे सहयोगी और मैं अविश्वसनीय रूप से भाग्यशाली थे जो कि स्टाफ लेखकों की आखिरी श्रेणी थे।"

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रिका में दूसरी बार की गई छंटनी

ये यह नेशनल जियोग्राफिक पत्रिका में नौकरियों में छंटनी का दूसरा दौर है, जो पत्रिका की मूल कंपनी डिज्नी की ओर से अपनाए गए लागत कटौती उपायों का हिस्सा है। द गार्डियन ने कहा कि प्रकाशन ने 2015 के बाद से कई संपादकीय परिवर्तनों को देखा है, जिसमें सितंबर में छह शीर्ष संपादकों को हटाना भी शामिल है।



नौकरी में कटौती ने कई फोटोग्राफरों के साथ पत्रिका के अनुबंधों को भी प्रभावित किया, जिन्होंने इसके आश्चर्यजनक दृश्य कहानी कहने के प्रयासों में योगदान दिया। वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार, पत्रिका अब अपने शेष संपादकों की मदद से अपने कॉन्टेंट को कहने के लिए फ्रीलांस लेखकों को नियुक्त करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed