फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   NABARD Issues Statement to Dispel Misinformation Regarding ‘Dairy Loan Yojana’

NABARD: क्या 'डेयरी ऋण योजना' के तहत नाबार्ड सीधे लोन देता है? अफवाहों पर बैंक ने बयान जारी कर साफ की स्थिति

Tue, 16 Apr 2024 01:17 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 16 Apr 2024 01:17 PM IST
सार

NABARD: नाबार्ड ने कहा है कि वह एक शीर्ष विकास वित्त संस्थान के रुप में, ग्रामीण विकास से जुड़ी विभिन्न वित्तीय संस्थाओं और सहकारी संस्थाओं को वित्तीय सहायता और सहयोग प्रदान करने के लिए काम करता है। नाबार्ड कभी भी अलग-अलग किसानों को सीधे ऋण वितरित नहीं करता है।

विज्ञापन
NABARD Issues Statement to Dispel Misinformation Regarding ‘Dairy Loan Yojana’
नाबार्ड - फोटो : Social Media

विस्तार

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने "नाबार्ड डेयरी ऋण योजना" के बारे में फैलाए जा रहे अफवाहों पर एक बयान जारी कर स्थिति साफ की है। नाबार्ड ने स्पष्ट रूप से उन झूठे दावों का खंडन किया है जिनमें कहा गया है कि, वह डेयरी उद्यमिता विकास योजना के तहत किसानों को डेयरी व्यवसायों के लिए सीधे ऋण प्रदान करता है। नाबार्ड ने स्पष्ट किया है कि उक्त दावों में दी गई जानकारी पूरी तरह से गलत है।

विज्ञापन


नाबार्ड ने कहा है कि वह एक शीर्ष विकास वित्त संस्थान के रुप में, ग्रामीण विकास से जुड़ी विभिन्न वित्तीय संस्थाओं और सहकारी संस्थाओं को वित्तीय सहायता और सहयोग प्रदान करने के लिए काम करता है। नाबार्ड कभी भी अलग-अलग किसानों को सीधे ऋण वितरित नहीं करता है।
विज्ञापन


नाबार्ड ने अपने सभी हितधारकों, विशेषकर किसानों और ग्रामीण उद्यमियों को ऐसी गलत सूचनाओं के संबंध में सावधानी बरतने और उनमें विश्वास करने तथा उनका प्रचार-प्रसार करने से बचने के लिए आग्रह किया है। नाबार्ड ने कहा है कि असत्यापित जानकारी से किसी को भी वित्तीय जोखिम और गलतफहमी हो सकती है। नाबार्ड ने कहा है कि विभिन्न योजनाओं की सटीक जानकारी नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.nabard.org से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाबार्ड ने कहा है कि संधारणीय आजीविका को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यान्वित की जा रही विभिन्न पहलों और योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण विकास और कृषि को बढ़ावा देने के प्रतिबद्ध है। नाबार्ड ने  हितधारकों से अपील की है कि, वे सटीक जानकारी का प्रसार सुनिश्चित करने और गलत जानकारी के प्रसार को रोकने में सहायता करें। नाबार्ड ने कहा है कि अधिक स्पष्टीकरण के लिए या पूछताछ के लिए, कृपया सीधे नाबार्ड या उसके निकटतम कार्यालय से संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed